असिस्टेंट प्रोफेसर फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर बीएचयू में छात्रों का एक बार फिर प्रदर्शन शुरू

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय ( बीएचयू ) के संस्कृत निद्या धर्म विज्ञान संकाय में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. फिरोज खान की नियुक्ति को लेकर सोमवार को एक बार फिर छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। बीएचयू के तमाम छात्रों ने संकाय के बाहर एक बार फिर प्रदर्शन किया है और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए संकाय के गेट पर ताला जड़ दिया।

bhu student start protest against firoz khan selection for sanskrit

धरना दे रहे छात्रों ने बातचीत में कहा कि पूर्व में उन्होंने फिरोज की नियुक्ति को लेकर विश्वविद्यालय के प्रशासन से जवाब मांगा था। लेकिन विश्वविद्यालय ने अबतक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले बीएचयू में 7 नवंबर से शुरू हुए क्रमिक प्रदर्शन को 22 नवंबर को खत्म किया था। इस दौरान आंदोलन कर रहे छात्रों ने बीएचयू प्रशासन से बात की थी, जिसके बाद लिखित रूप से प्रशासन से जवाब मांगा गया था।

बीएचयू प्रशासन ने छात्रों की ओर से पूछे गए इन सवालों का दस दिन के अंदर-अंदर लिखित जवाब देने का आश्वासन दिया था। इसके बाद सोमवार 2 दिसंबर को 10 दिन की मियाद पूरी होने पर भी जब जवाब नहीं मिला तो छात्र फिर से संकाय के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कुछ छात्रों ने संकाय के गेट पर ताला भी जड़ दिया। विरोध कर रहे स्टूडेंट्स ने संकाय के गेट पर धरना देते हुए कुलपति और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+