Akanksha Dubey की मां ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- दो करोड़ में बिक ​​चुकी है पुलिस

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समर सिंह ने दो करोड़ रुपए में सारनाथ थाने की पुलिस को खरीद लिया है।

Akanksha Dubey

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री Akanksha Dubey की मौत के मामले में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि समर सिंह के हाथों सारनाथ थाने की पुलिस बिक चुकी है।

आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने आरोप लगाया कि इस घटना के साल भर पहले भी समर सिंह ने उनकी बेटी को मारा पीटा था। उस मामले में आकांक्षा दुबे ने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

उन्होंने दावा किया कि सारनाथ थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी के पास उस समय का एक फोटो भी मौजूद है और उस पुलिसकर्मी ने ही उन्हें फोटो दिखाया था। फोटो देखने के बाद उनको गुस्सा आ गया और उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में उन्हें पहले से जानकारी नहीं थी।

दरअसल, आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे सोमवार को वाराणसी पहुंची थीं। वाराणसी में सर्किट हाउस के सामने आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि सारनाथ थाने की पुलिस को समर सिंह दो करोड रुपए में खरीद लिया है। यही कारण है कि सारनाथ थाने की पुलिस द्वारा समर सिंह के खिलाफ कड़ी कार्यवाही नहीं की गई।

आकांक्षा दुबे की मौत हो जाने के बाद अभी तक उसकी मोबाइल परिवार को नहीं सौंपा गया है ऐसे में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे द्वारा आरोप लगाया गया कि मोबाइल में जो कुछ साक्ष्य हैं उन्हें पुलिस डिलीट कर सकती है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यदि पुलिस कर्मियों के द्वारा आकांक्षा दुबे के मोबाइल में से कोई भी सबूत मिटाया जाता है तो वह पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए मांग करेंगी।

वहीं, मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि समर सिंह खुद को निर्दोष बता रहा है। यह सुनकर मधु दुबे को गुस्सा आ गया और उसने कहा कि समर सिंह के आंसू मगरमच्छ के आंसू हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+