वाराणसी में बाइक सवार युवकों को जीप से कुचलकर मारने का प्रयास, CCTV Footage वायरल
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत बाइक सवार युवकों को जीप से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की मां की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

वाराणसी जिले में भेलूपुर थाना अंतर्गत बाइक सवार युवकों को थार जीप से कुचलकर मारने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में घायल युवक की मां की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। इस मामले में दुर्घटना के समय का CCTV footage भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

तेज रफ्तार की जीप ने सड़क पार कर मारी टक्कर
जानकारी अनुसार वाराणसी जिले के चांदपुर इलाके के बजरंग नगर कॉलोनी कालोनी में रहने वाले राम कुमार तिवारी का बेटा आशुतोष अपने दोस्त शारिक के साथ महमूरगंज पुलिस चौकी से पॉपुलर हॉस्पिटल की तरफ जा रहा था। घायल आशुतोष की मां ममता द्वारा बताया गया कि उनका बेटा मंडुआडीह स्थित सीआरपीएफ बैरक के समीप पहुंचा था, उसी समय सामने से आ रही तेज रफ्तार की थार जीप सवार लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर जानबूझकर उनके बेटे को कुचल कर जान से मारने का प्रयास किया। पूरी घटना समीप में स्थित एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुर्घटना में आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उपचार चल रहा है।
Recommended Video

घायल की मां ने दर्ज कराया मुकदमा
इस मामले में घायल युवक आशुतोष की मां ममता देवी द्वारा भेलूपुर पुलिस से लिखित शिकायत की गई। शिकायत में मां ने आरोप लगाया है कि सृजन सिंह और मनोज सिंह उनके बेटे से रंजिश रखते हैं। यही कारण था कि उपरोक्त लोग अपने साथियों के संग आशुतोष को थार जीप से कुचलकर मारने का प्रयास किया है। घायल की मां की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। भेलूपुर स्पेक्टर रमाकांत दुबे ने बताया कि जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
वाराणसी में दो युवकों को जीप से कुचलने का प्रयास, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल pic.twitter.com/QNedwJuGoq
— Pravin Kumar Yadav (@PravinNews) December 27, 2022












Click it and Unblock the Notifications