Atiq की मौत के बाद अचानक Twitter पर ट्रेंड करने लगा Mukhtar Ansari का नाम, लोग बोले जल्द आएगा अगला नंबर
माफिया अतीक अहमद की मौत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किए जाने लगे। कुछ लोगों ने अतीक की मौत को सही बताया तो कुछ ने गलत। इसी बीच कुछ लोग सवाल पूछने लगे कि अतीक के बाद अब किसका नंबर है?

माफिया Atiq अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात में गोली मारकर आत्महत्या कर दी गई। हत्या की इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब अतीक अहमद और उसके भाई को मेडिकल जांच पर ले जाया जा रहा था।
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत हो जाने के बाद Social Media पर लोगों द्वारा तरह-तरह के पोस्ट शेयर किए जाने लगे। कुछ लोगों ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या को सही बताया तो कुछ इसे गलत बताते रहे।
इन सब के बीच ट्विटर पर अतीक अहमद के समर्थकों और विरोधियों के बीच बहस भी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर लोगों ने यहां तक सवाल किया कि अतीक की मौत के बाद अब अगला नंबर किसका है?
इस दौरान लोगों द्वारा पूर्वांचल के बाहुबली Mukhtar Ansari का नाम सोशल मीडिया पर लिखा जाने लगा। देखते ही देखते मुख्तार अंसारी का नाम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मुख्तार अंसारी का नाम ट्रेंडिंग में रहा।
रात्रि 11 बजे से मुख्तार अंसारी का नाम ट्विटर पर ट्रेंडिंग में आया और रात करीब 2:30 बजे तक नौवें नंबर पर मुख्तार अंसारी का नाम अंग्रेजी में और दसवें नंबर पर मुख्तार अंसारी का नाम हिंदी में ट्विटर पर ट्रेंड करता रहा।
इसके अलावा शनिवार की मध्यरात्रि के बाद तक ट्विटर पर अरुण मौर्य, उमेश पाल, योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, आम जनता, इंटरनेट सेवा, पाप पुण्य और यूपी पुलिस भी टॉप ट्रेंडिंग में रहा।
मुख्तार अंसारी पर इसलिए उठ रहे सवाल : दरअसल गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी और अफजाल के भाई मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में शनिवार को न्यायालय का फैसला आने वाला था, हालांकि न्यायाधीश की अनुपस्थिति के कारण फैसला टल गया।
फैसला टल जाने के बाद अदालत ने अगली तारीख 29 अप्रैल की नियत की है। बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को मुख्तार अंसारी और अफजाल अंसारी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में न्यायालय द्वारा फैसला सुनाया जाएगा।
अब ऐसे में ऐसा कहा जा रहा है कि शनिवार को मुख्तार अंसारी मामले में अदालत द्वारा फैसला सुनाया जाना टल गया लेकिन शनिवार की ही रात में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर पहले तो गुड्डू मुस्लिम के नाम को लेकर मैसेज किया जाने लगा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि अब जल्द ही गुड्डू मुस्लिम का भी नंबर आ जाएगा और यूपी एसटीएफ की टीम गुड्डू मुस्लिम को भी घेर ली है।
हालांकि ट्विटर पर लगातार मुख्तार अंसारी को लेकर ट्वीट किए जाने के चलते गुड्डू मुस्लिम ट्रेंडिंग लिस्ट में काफी दूर पहुंच गया जबकि मुख्तार अंसारी का नाम ट्रेंडिंग में बढ़त बनाते हुए दूसरे और तीसरे पायदान पर पहुंच गया था।












Click it and Unblock the Notifications