साल 2019 में जेब में दो हजार के नोटों की गड्डी लेकर Varanasi Airport से अहमदाबाद गया था Atiq

अतीक को 2019 में प्रयागराज की नैनी जेल से अहमदाबाद जेल में शिफ्ट किया गया था। वाराणसी एयरपोर्ट पर अतीक के कुर्ते की ऊपर की जेब में 2 हजार के नोट दिखाई दिए थे।

Atiq Ahmed sent to Ahmedabad from Prayagraj to Varanasi airport by flight

गैंगस्टर अतीक Atiq और अतीक के भाई अशरफ अहमद की गोली लगने से शनिवार की रात्रि में मौत हो गई। आपको बता दें साल 2019 में अतीक अहमद को प्रयागराज की नैनी जेल से अहमदाबाद भेजा गया था।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जून 2019 में अतीक अहमद को नैनी जेल से कड़ी सुरक्षा में Varanasi Airport पहुंचाया गया था और वाराणसी एयरपोर्ट से विमान द्वारा अतीक को अहमदाबाद भेजा गया था।

अहमदाबाद जाने के बाद अतीक को अहमदाबाद की जेल में शिफ्ट किया गया था। फिलहाल यह भी बता दें कि अहमदाबाद के लिए विमान द्वारा उड़ान भरने से पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अतीक अहमद के कुर्ते के ऊपर जेब में 2000 के नोटों की गड्डी भी दिखाई दी थी।

गड्डी दिखाई देने के बाद अतीक अहमद को वाराणसी एयरपोर्ट पर वीआईपी ट्रीटमेंट देने को लेकर सवाल उठा था, हालांकि इस दौरान वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा में तैनात तत्कालीन क्षेत्राधिकारी पिंडरा अनिल राय द्वारा ऐसी किसी बात को सिरे से खारिज कर दिया गया था।

लेकिन अतीक के जेब में 2000 के नोट दिखाई देने के बाद पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए थे। फिलहाल 9 जून 2019 को अतीक अहमद सुबह 9:00 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा था और 9:50 बजे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान से उसे अहमदाबाद भेजा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+