Anupum Kher पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम, आम आदमी की तरह गलियों से होकर यूं निकले, VIDEO
वाराणसी, 16 जून: फिल्म अभिनेता अनुपम खेर गुरुवार सुबह-सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। काशी की तंग गलियों से होकर बाबा के द्वार पहुंचे अनुपम खेर ने वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन करके और उनका आशीर्वाद लेके धन्य हुआ। इसके साथ ही मंदिर के कालाकल्प को लेकर प्रशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया। अनुपम खेर ने कहा कि मंदिर की भव्यता और काया बदली देख कर प्रसन्नता भी होती है और गर्व भी।

गलियों से होकर गुजरे अनुपम खेर, बोले- It was magical
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर काशी का वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'It was magical to walk in the narrow lanes of Varanasi leading to #KashiViswanathTemple. भगवान के दर्शन करके और उनके आशीर्वाद लेके धन्य हुआ। मंदिर की भव्यता और काया बदली देख कर प्रसन्नता भी होती है और गर्व भी! प्रशासन और प्रधानमंत्री #narendramodi जी, दोनो का धन्यवाद। सुबह 7बजे हज़ारों लोगों की भीड़ थी! आप सब के लिए भी प्रार्थना की।हर हर महादेव!'

कश्मीरी हिन्दुओं की आत्मा की शांति के लिए त्रीपिंडी श्राद्ध पूजा में हुए शामिल
अनुपम खेर कल भी काशी में थे। यहां उन्होंने हत कश्मीरी हिन्दुओं की आत्मा की शांति के लिए त्रीपिंडी श्राद्ध पूजा में भाग लिया! सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं सभी ज्ञानी पंडितगणों, श्री संतोष ओझा और ब्रह्म सेना के सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने यह पूजा करवाने में मेरी सहायता की!'

'कश्मीर के हालात अभी भी कश्मीरी पंडितों के लिए अच्छे नहीं हैं'
अनुपम खेर ने त्रीपिंडी श्राद्ध पूजा में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, 'कश्मीर के हालात अभी भी कश्मीरी पंडितों के लिए अच्छे नहीं हैं। जैसे 32 साल पहले भी नहीं थे। उनको आज भी पकड़-पकड़कर मारा जा रहा है, लेकिन इसके साथ यह भी सच्चाई है कि 8 लाख लोग वहां पर्यटन के लिए गए है। दोनों बातें एक दूसरे से अलग हैं। मैं दरख्वास्त करूंगा सभी लोगों से कि निर्दोष लोगों को वहां निशाना नहीं बनाया जाए, लेकिन इसके लिए हमको लड़ना पड़ेगा। ये एक दूसरे पर लांक्षन लगाने का सवाल नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications