UP News: योगी सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में सभी वर्गों को प्रदान किया जा रहा रोजगार का अवसर
UP News: वाराणसी जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पद से पदोन्नति हेतु मुख्य सेविका पद पर निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश द्वारा जारी नियुक्ति पत्र बुधवार को विकास भवन सभागार में अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम मौर्या द्वारा वितरित किया गया।
इस दौरान मुख्य सेविका के पद पर नियुक्ति प्राप्त करने वाली परियोजना हरहुआ से शकुन्तला देवी, हंसा देवी, ललिता देवी एवं नगर परियोजना से अंजु सिंह एवं दूर्गा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री को सम्बोधित करते हुए वाराणसी की चेयर पर्सन पूनम मौर्या ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चयन और प्रोन्नति प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शी बनाते हुए समाज के सभी वर्गों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने प्रोन्नति प्राप्त सुपरवाइजरों को शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि जिस भी जिले में जाएं और नौकरी करें वहां पूरी लगन, ईमानदारी एवं निष्ठा से कार्य करें और बच्चों में कुपोषण को खत्म करने के लिए जी-जान से जुट जाएं।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों को शिक्षा की पहली सीढ़ी चढ़ाई जाती है और इसी को शिक्षा की नींव कहा जाता है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा महिलाओं और बच्चों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की सराहना भी की।












Click it and Unblock the Notifications