डायल 112 पर फोन कर अज्ञात व्‍यक्‍ति ने कहा वाराणसी के एमपी एमएलए कोर्ट में लगा दिया हूं बम, मची हड़कंप

घोसी के सांसद अतुल राय को एक-एक कर हर मुकदमे में बरी किए जाने से नाराज किसी अनजान शख्स द्वारा डायल 112 पर फोन करके वाराणसी के एमपी एमएलए कोर्ट में बम रखने की सूचना दी गई, सूचना मिलते ही वहां हड़कंप मच गई

वाराणसी, 21 सितंबर : घोसी के सांसद अतुल राय को मुकदमे में बरी किए जाने से नाराज एक अनजान शख्स ने डायल 112 पर फोन करके कहा कि वाराणसी के एमपी एमएलए कोर्ट में बम लगा दिया हूं। यह सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गई। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस पूरे कचहरी परिसर में जांच पड़ताल की और वाराणसी सिविल कोर्ट के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री न मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान कोर्ट परिसर में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।

varanasi MP MLA court Police

बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड टीम पहुंची कचहरी
दरअसल मंगलवार को दोपहर में एक अनजान शख्स ने डायल 112 पर फोन करके अपना नाम पता नहीं बताया उसने कहा कि 'वाराणसी की एमपी एमएलए कोर्ट में बम लगा दिया। उस कोर्ट के द्वारा घोसी के सांसद अतुल राय को एक-एक कर हर मुकदमे में बरी कर दिया गया है, ऐसे में हमारे परिवार के साथ काफी अन्याय हुआ है।' डायल 112 कंट्रोल रूम द्वारा यह सूचना कैंट थाने को दी गई। कैंट थाने पर सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर कैंट द्वारा उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अफसरों के साथ बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड कचहरी परिसर में स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में पहुंचे और तुरंत जांच पड़ताल शुरू की गई।

फोन करने वाले ने नंबर कर दिया बंद
जांच पड़ताल के बाद सिविल कोर्ट और कचहरी परिसर में कहीं भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। उसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि जिस शख्स द्वारा फोन किया गया था वह मोबाइल नंबर बंद है। हालांकि पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस की मदद से उसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। फोन करने वाले के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोर्ट परिसर में बम रखे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस कर्मियों को पहले से अधिक सतर्कता बरतने के लिए निर्देश भी दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+