खुद पर सर्विस राइफल से फायर कर जवान बोला- मैंने खुद को गोली मार ली है
Varanasi news, वाराणसी। यूपी में वाराणसी शहर के एसपी सिटी आफिस में रिजर्व टीम में तैनात रंजीत सिंह नाम के 36वीं बटालियन के जवान ने अपने खुद के सर्विस राइफल से गोली मार ली। जब यह घटना हुई वो एसपी सिटी आफिस के बाहर फायर डिपार्टमेंट के एम्बुलेंस में बैठा हुआ था। गोली उसकी छाती में बाईं और लगी है। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

सुसाइड नोट बरामद
आनन-फानन से घायल जवान को वाराणसी के श्री शिव प्रसाद गुप्त चिकिसलय ले जाया गया जहां डॉक्टरों के उसकी हालत को गम्भीर देख ट्रॉमा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया है। वहीं इस घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच में जुट गई। मीडिया का कैमरा देख घायल सिपाही के जूते हटाने लगी। सर्किल के सीओ की मानें तो घायल जवान शराब की लत से परेशान था और मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल उसका इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है और सिपाही अभी भी डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में है।

साथी बताते हैं ये वजह
घटना के बाद आला अधिकारियों से लेकर कोतवाली के इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा, सीओ बृजनंदन राय सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर घटना का साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। घटनास्थल पर गोली चलाने से एंबुलेंस के शीशे टूटे हुए थे। रंजीत सिंह के साथी राम मूरत राम ने बताया कि दोनों की ड्यूटी एसपी सिटी ऑफिस के रिजर्व कोटे की बटालियन में लगी थी।

किसी से फोन पर कर रहा था बात
संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी से जब दोपहर में दोनों खाना खाकर वापस आए तो उसके बाद रंजीत सिंह फायर ब्रिगेड के सामने खड़ी एंबुलेंस पर बैठकर किसी से फोन पर बात कर रहा था और उसी वक्त गोली चलने की आवाज आई। हालांकि खुद को गोली मारने के बाद रंजीत सिंह उनके पास आया और उसी ने खुद बताया कि उसने खुद को गोली मारी। बहरहाल अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि वह फोन पर किससे बात कर रहा था उसके साथ ही राम मूरत की माने तो शायद घरेलू समस्या भी एक वजह हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications