अमित शाह ने पीएम मोदी के बारे में किया नया खुलासा, कहा- वो गुजरात सीएम बनने से पहले...

Varanasi News, वाराणसी। 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंचे थे। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। उन्होंने मंच से कहा कि सीएम बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने ग्राम प्रधान का भी चुनाव नहीं लड़ा था और पहली बार मणिनगर से सीधे विधायक बने थे।

Amit Shah said PM Narendra Modi did development

मीडिया खबरों के अनुसार, अमित शाह ने कहा कि गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी ने जब मणिनगर छोड़ा था वह विधानसभा सबसे विकसित हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 की काशी और आज के बनारस में बड़ा अंतर आया है। कोई और क्षेत्र होता तो काम आसान होता, मगर काशी दुनिया की सबसे पुरानी नगरी है। यहां की जनता, यहां की परम्पराओं, यहां की आध्यात्मिकता और ज्ञान की ऊंचाई को संभालने, सहेजने और आगे बढ़ाने के साथ काशी का विकास करना भी बहुत बड़ी बात है। शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 के लिए नामांकन करने से पहले पीएम मोदी ने बनारस में रोड शो किया था। रोड शो के बाद ही स्पष्ट हो गया था कि यहां का चुनाव परिणाम क्या आने वाला है।

अमित शाह ने कहा कि किसी क्षेत्र क विकास करना आसान होता है लेकिन विश्व की सबसे पुरातन नगरी काशी की विरासत को संभालते हुए उसका विकास करना चुनौतीपूर्ण रहा है। जिसे पीएम नरेन्द्र मोदी ने करके दिखाया है। अमित शाह ने कहा कि यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने दो वर्ष में बीजेपी के संकल्प पत्र के अनुसार ही विकास कार्य किया है। इसके चलते आज यूपी का तेजी से विकास हो रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार पांच साल में यूपी सबसे विकसित राज्यों में से एक होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+