Akasa Air वाराणसी से बेंगलुरु के बीच शुरू करेगी अपनी पहली फ्लाइट, Goa जाना भी होगा आसान
वाराणसी एयरपोर्ट पर शनिवार से अकासा एयर के भी विमान का आवागमन प्रारंभ हो जाएगा। अकासा एयर वाराणसी में अपनी पहली विमान सेवा वाराणसी से बेंगलुरु के बीच संचालित करेगा।

विमानन कंपनी Akasa Air द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर वाराणसी से अपने नई विमान सेवा प्रारंभ की जा रही है। शनिवार से आकाशा एयरलाइंस का विमान वाराणसी से बेंगलुरु हवाई रुट पर संचालित किया जाएगा। विमान संचालित किए जाने के लिए पहले ही शेड्यूल जारी कर दिया गया था और इसकी तैयारियां भी लगभग पूरी की जा चुकी हैं।

दोपहर में बेंगलुरु से भरेगा उड़ान
जारी शेड्यूल के अनुसार आकासा एयरलाइंस का विमान क्यूपी 1421 बेंगलुरु एयरपोर्ट से दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरेगा जो दोपहर बाद 3:00 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। वाराणसी एयरपोर्ट से यही विमान कयूपी 1422 बनकर 3:40 बजे उड़ान भरेगा जो शाम 6:05 बजे बेंगलुरु पहुंच जाएगा। यह भी बता दें कि एयरलाइंस द्वारा पहले ही इसका शेड्यूल जारी कर दिया गया था और बुकिंग भी प्रारंभ कर दी गई थी। इस विमान का एक तरफ का किराया 6500 रुपए से अधिक रखा गया है। एयरलाइंस से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी वाराणसी एयरपोर्ट पर यह पहली विमान सेवा प्रारंभ की जा रही है यदि रिस्पांस अच्छा रहा तो आने वाले समय में वाराणसी से अन्य हवाई रूट पर भी विमान सेवा प्रारंभ की जाएगी। वहीं अकासा एयर द्वारा एक मार्च वाराणसी से गोवा वाया बेंगलुरु विमान से भी शुरू की जाएगी, जिससे वाराणसी से गोवा जाने वाले लोगों को भी आसानी होगी।
अगले माह में बढ़ेंगी कई विमान सेवाएं
मार्च महीने में वाराणसी एयरपोर्ट से इंटरनेशनल रूट पर भी विमान सेवा संचालित हो सकती है। अभी तक वाराणसी एयरपोर्ट से केवल शारजाह के लिए अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा है जबकि बैंकॉक और पोखरा के लिए भी विमान सेवा प्रारंभ किए जाने की तैयारी चल रही है। पोखरा के लिए नेपाल के विमानन कंपनी बुद्धा एयर और बैंकॉक के लिए थाई स्माइल द्वारा विमान सेवा प्रारंभ किए जाने की जानकारी मिल रही है। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि विंटर सीजन मार्च महीने में समाप्त हो जाएगा ऐसे में समर सीजन प्रारंभ होने के दौरान वाराणसी से कई हवाई रूट पर नई विमान सेवाएं संचालित की जा सकती हैं। वहीं कई विमानों का शेड्यूल भी बदला जाएगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications