Akanksha Dubey मामले में एक और Video आया सामने, मां बोलीं- इंसाफ नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में या दूसरा सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि म्यूजिक पर आकांक्षा थिरकते नजर आ रही हैं।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री akanksha dubey की मौत के मामले में अबे दूसरा सीसीटीवी फुटेज के सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आकांक्षा जिस पार्टी में शामिल होने पहुंची थी वहां पर आकांक्षा झूमते हुए नजर आ रही हैं। यह भी बता दें कि इसके पहले भी आकांक्षा दुबे का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। उस फुटेज में आकांक्षा को सारनाथ स्थित होटल में पहुंचाने वाला युवक और आकांक्षा दिखाई दे रहे थे। अब दूसरा वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे शनिवार को पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाईं।
आकांक्षा के साथ कुछ लोग भी हैं मौजूद
दरअसल, आकांक्षा दुबे मामले से जुड़ा हुआ दूसरा वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो वाराणसी के स्थित एक क्लब का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आकांक्षा दुबे के साथ ही कई अन्य लोग भी मौजूद हैं और म्यूजिक पर आकांक्षा दुबे झूमती नजर आ रही हैं। अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि आकांक्षा दुबे पार्टी में काफी खुश नजर आ रही थीं तो फिर ऐसा क्या हुआ कि होटल में वापस लौटने के बाद आकांक्षा दुबे ने ऐसा कदम उठा लिया या फिर आकांक्षा दुबे की मौत कैसे हो गई? पार्टी आयोजित करने वाले मंडुवाडीह के रहने वाले अरुण पांडेय और उनकी पत्नी श्रद्धा पांडेय तथा आकांक्षा दुबे को होटल में पहुंचाने वाले लंका थाना क्षेत्र के टिकारी के रहने वाले संदीप को को पकड़कर पुलिस ने पहले ही पूछताछ किया था हालांकि पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया गया था।
मां ने कहा, आरोपी समर से मिली हुई है पुलिस
आकांक्षा दुबे की मां और उनके परिवार के लोग न्याय के लिए लगातार धरना प्रदर्शन और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। शनिवार को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन से मुलाकात कीं। इस दौरान उन्होंने रोते हुए पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पुलिस समर सिंह से मिली हुई है। बेटी की मौत होने के एक सप्ताह बाद भी आरोपी समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या समर सिंह का नेटवर्क पुलिस के नेटवर्क से अधिक है? यदि ऐसा नहीं है तो पुलिस अभी तक समर सिंह और उसके भाई को गिरफ्तार क्यों नहीं की है। उन्होंने कहा कि यदि समर सिंह और उसके भाई को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वे आत्महत्या कर लेंगी।
अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या से पहले बर्थडे पार्टी का वीडियो वायरल#AkankshaDubeySuicide pic.twitter.com/VC4aBdItA4
— (बनारसिया) (@banaarasiya_) April 1, 2023
समर की तलाश में चल रही छापेमारी
बीते रविवार को सारनाथ थाने में आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर पर भोजपुरी गायक समर सिंह और समर के भाई संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर के अलावा पटना, बिहार और मुंबई में भी छापेमारी की। पुलिस का कहना है कि समर सिंह को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही समर सिंह और संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं समर सिंह का लोकेशन न मिलने के चलते आशंका यह भी जताई जा रही है कि समर सिंह विदेश भाग गया है।












Click it and Unblock the Notifications