Akanksha Dubey मामले में उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई में भी छापेमारी, कॉल हिस्ट्री से मिले अहम सुराग
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में पुलिस भोजपुरी गायक समर सिंह की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री Akanksha Dubey मौत प्रकरण में पुलिस भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई को तलाश रही है। समर सिंह की तलाश में उत्तर प्रदेश के वाराणसी, आजमगढ़ और गोरखपुर आदि जनपदों के अलावा बिहार और मुंबई में भी पुलिस टीम की छापेमारी जारी है। समर सिंह का मोबाइल बंद है और जानकारी नहीं मिल पा रही है।
हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग के कारण मौत होने की बात सामने आई है हालांकि पुलिस द्वारा भी इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
समर के नेपाल जाने के मिल रहे संकेत
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जिस दिन आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाने में समर सिंह और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था उस दिन समर सिंह की गोरखपुर में शूटिंग चल रही थी। ऐसे में यह भी कहा जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद समर सिंह गोरखपुर से नेपाल चला गया है।
हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। वाराणसी कमिश्नर के सारनाथ थाने की पुलिस टीम सहित पुलिस की कई अन्य टीमें समर सिंह और उसके भाई को गिरफ्तार करने के लिए लगातार जगह-जगह दबिश दे रही हैं। कहा जा रहा है कि समर सिंह का मोबाइल बंद है जिसके चलते समर की लोकेशन नहीं मिल पा रही है।
मोबाइल भी नहीं हो पाई है अनलॉक
रिपोर्ट की मानें तो पुलिस अभी तक फिल्म एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मोबाइल को अनलॉक नहीं कर पाई है। आकांक्षा दुबे के मोबाइल में फिंगरप्रिंट स्कैनर पासवर्ड और नंबर पासवर्ड लगा हुआ है। आकांक्षा दुबे की मोबाइल को पुलिस अनलॉक नहीं कर पाई है। मोबाइल को अनलॉक करने के लिए लखनऊ स्थित विधि अनुसंधान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
मोबाइल अनलॉक होने के बाद आकांक्षा दुबे की मोबाइल से कई अहम सबूत बरामद हो सकते हैं और उसके आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई भी कर सकती है।
घटना से पहले समर सिंह से हुई थी बात
आकांक्षा दुबे के मोबाइल नंबर का सीडीआर पुलिस ने निकलवा लिया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार घटना से पहले आकांक्षा दुबे और समर सिंह के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत हुई थी। इस घटना से पहले भी समर सिंह और आकांक्षा दुबे के बीच मोबाइल पर कई बार बातचीत हुई थी।
कॉल डिटेल रिकॉर्ड से मिले सुराग के आधार पर पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है। यह भी कहा जा रहा है कि आकांक्षा दुबे की मोबाइल अनलॉक हो जाने के बाद कई अन्य महत्वपूर्ण सुराग भी पुलिस के हाथ लगेंगे।
कमरे में लटकती हुई मिली थी लाश
दरअसल, मूल रूप से भदोही जनपद के चौरी बाजार अंतर्गत बरदहा गांव की रहने वाली भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी में 'नालायक नहीं नायक हूं मैं' फिल्म की शूटिंग के लिए सारनाथ स्थित तो महेंद्र होटल में ठहरी थी। बीते 26 मार्च को होटल के कमरा नंबर 105 में फांसी के फंदे से लटकती हुई आकांक्षा दुबे की लाश मिली थी।
शनिवार रात्रि में आकांक्षा दुबे महमूरगंज में एक प्राइवेट पार्टी में शामिल होने के लिए गई थी और मध्य रात्रि में लंका थाना क्षेत्र के टिकरी का रहने वाला संदीप सिंह नामक युवक आकांक्षा को होटल में स्थित कमरे तक पहुंचाया था। आकांक्षा दुबे की मौत के बाद पुलिस ने संदीप सिंह और महमूरगंज में पार्टी आयोजित करने वाले दो अन्य लोगों को पकड़ा था।
तीनों से पूछताछ करने के बाद इस घटना में उनकी संलिप्तता न होने के चलते पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। हालांकि तीनों को यह अभी ही राय दिया गया है कि पुलिस को बताए बगैर वे वाराणसी से बाहर नहीं जाएंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications