निदेशक ने कहा राहुल गांधी का plane नहीं आया था वाराणसी, अफवाह की जांच कर रही एयरपोर्ट अथॉरिटी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के विमान को लैंड नहीं करने देने की झूठी अफवाह फैलाने के मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने वाराणसी में जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि विमान को लैंडिंग की अनुमति न देने का दा

Varanasi Airport Rahul Gandhi plane

राहुल गांधी के plane को वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति न दिए जाने का अफवाह फैलाने के मामले में एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट शासन द्वारा जांच कर कार्रवाई की बात कहे जाने के बाद जिले में हड़कंप मची हुई है।

rahul gandhi

एयरलाइंस द्वारा पहले ही दी गई थी सूचना
एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल द्वारा बताया गया कि 13 फरवरी 2023 को 9:12 मिनट पर एआर एयरवेज के ऑपरेटर द्वारा व्हाट्सएप पर मैसेज करके बताया गया कि राहुल गांधी का दौरा रद्द किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बाद 9:30 बजे रात में कंपनी द्वारा ईमेल करके भी राहुल गांधी का दौरा रद्द किए जाने की सूचना दी गई थी। बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा गलत तरीके से यह संदेश जारी किया गया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा राहुल गांधी के विमान को उतरने की अनुमति नहीं दी गई। यह भ्रामक और झूठी खबर फैलाने के मामले की जांच करवाई जा रही है और जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एयरपोर्ट निदेशक द्वारा यह भी कहा गया कि विमान वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचने के बाद उसकी लैंडिंग न होने दी जाए ऐसा संभव नहीं है।

कन्नूर से सीधे दिल्ली गए थे राहुल गांधी
दरअसल, बीते 13 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को वाराणसी और प्रयागराज आना था। राहुल गांधी के आगमन को देखते हुए वाराणसी एयरपोर्ट पर 13 फरवरी को सायं काल कांग्रेस के नेता उनकी अगवानी के लिए पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के आने का इंतजार करते रहे लेकिन बाद में उन्हें सूचना मिली कि राहुल गांधी वाराणसी नहीं आएंगे। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय द्वारा मीडिया को यह बताया गया कि राहुल गांधी का अभिमान वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उसे लैंड करने की अनुमति नहीं दी गई। अजय राय द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि वाराणसी हवाई क्षेत्र में विमान कई बार चक्कर लगाया और दिल्ली चला गया। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते सरकार डरी हुई है और सरकार के दबाव में वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई।

सोशल मीडिया पर गरमाया मामला
अजय राय द्वारा राहुल गांधी की विमान को लैंडिंग की अनुमति न दिए जाने के मामले में बयान देने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया। लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल किए जाने लगे। मंगलवार को इस मामले को लेकर कई ट्वीट किए गए उसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। दोपहर में एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल द्वारा वीडियो जारी कर इस पूरे मामले को झूठा बताया गया। वहीं इस मामले में अजय राय द्वारा दिए गए बयान का खंडन करने के बाद कांग्रेसी कि नेताओं की खूब किरकिरी हो रही है। फिलहाल मामले को संज्ञान में लेने के बाद एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा इसकी जांच करवाने की बात कही गई है। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया है कि इस मामले की जांच करने के बाद आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी।

Recommended Video

    फेसबुक के जरिए प्यार, बनारस से दोनों हुए फरार, और फिर हो गया ये कांड

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+