Varanasi Weather: आसमान में चक्कर लगाते रहे आधा दर्जन विमान, एक लखनऊ तो दूसरा भुवनेश्वर डायवर्ट, 6 निरस्त

वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार को घने कोहरे के चलते हवाई यातायात काफी प्रभावित रही। दोपहर में वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे विमान हवा में चक्कर लगाते रहे, इस दौरान दो विमानों को डायवर्ट कर दिया गया।

Varanasi Flight

नए साल के पहले दिन Varanasi में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के चलते जहां वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई वहीं हवाई यातायात भी प्रभावित रहा।आलम यह रहा कि दोपहर तक वाराणसी एयरपोर्ट पर किसी विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद से वाराणसी पहुंचे विमान वाराणसी हवाई क्षेत्र में देर तक चक्कर काटते रहे। फ्यूल खत्म होने की दशा में मुंबई और दिल्ली से वाराणसी पहुंचे एयर इंडिया के विमान को लखनऊ और भुवनेश्वर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इसके अलावा शाम के समय आने वाले 6 विमानों को निरस्त कर दिया गया।

दोपहर एक बजे दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई

दोपहर एक बजे दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई

वाराणसी में सुबह में घने कोहरे के चलते सुबह सात बजे से 9 बजे तक दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। 9 बजे के बाद दृश्यता बढ़ने लगी और एक बजे तक दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई। ऐसे में दोपहर 12 बजे के बाद मुंबई से वाराणसी हवाई क्षेत्र में आया इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6E6543 हवा में चक्‍कर लगाने लगा। उसके बाद मुंबई से आया गाे फर्स्‍ट का विमान G8381‚ हैदराबाद से आया इंडिगो का विमान 6E915‚ दिल्‍ली से आया एयर इंडिया का विमान AI406‚ दिल्‍ली से आया गाे फर्स्‍ट का विमान G8184‚ दिल्‍ली से आया इंडिगो का विमान 6E6361 और मुंबई से आया एयर इंडिया का विमान AI695 हवा में चक्‍कर लगाने लगे। काफी देर तक विमान वाराणसी हवाई क्षेत्र में चक्‍कर लगाते रहे। दोपहर डेढ़ बजे दृश्यता 800 मीटर से अधिक हुई तो विमानों की लैंडिंग प्रारंभ हुई।

फ्यूल खत्‍म होने की दशा में दो विमान डायवर्ट

फ्यूल खत्‍म होने की दशा में दो विमान डायवर्ट

वाराणसी हवाई क्षेत्र में दाेपहर में आधा दर्जन से अधिक विमान हवा में चक्‍कर लगाते रहे उसके बाद फ्यूल खत्‍म होने की दशा में एयर इंडिया के दिल्‍ली से वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचे विमान AI406 को लखनऊ एयरपोर्ट और मुंबई के विमान AI695 को भुवनेश्वर एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। विमान डायवर्ट और विलंबित होने के चलते वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली‚ मुंबई और हैदराबाद सहित अन्य शहरों में जाने के लिए वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्री काफी देर तक टर्मिनल भवन में बैठकर विमान के आने का इंतजार करते रहे। वाराणसी एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और टेक आफ लिए 900 मीटर दृश्यता की आवश्यकता होती है। 900 मीटर से कम दृश्यता होने पर विमानों की लैंडिंग और टेक ऑफ नहीं हो पाती है।

इन विमानों को किया गया निरस्‍त

इन विमानों को किया गया निरस्‍त

वाराणसी एयरपोर्ट पर कोहरे के चलते दृश्यता कम होने के कारण सायं काल वाराणसी एयरपोर्ट से संचालित होने वाले 6 विमानों को निरस्त कर दिया गया। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि निरस्त किए गए विमानों की संख्या शाम तक बढ़ सकती है। निरस्त किए गए विमानों की सूची...

  • इंडिगो एयरलाइंस 6E6805 अहमदाबाद वाराणसी
  • इंडिगो एयरलाइंस 6E7972 भुवनेश्वर वाराणसी
  • इंडिगो एयरलाइंस 6E2414 दिल्ली वाराणसी
  • इंडिगो एयरलाइंस 6E968 बेंगलुरु वाराणसी
  • इंडिगो एयरलाइंस 6E783 हैदराबाद वाराणसी
  • इंडिगो एयरलाइंस 6E5208 मुंबई वाराणसी

Recommended Video

    जयपुर: आज फिर रद्द हुई 14 फ्लाइट, दोपहर तक और बढ़ सकती है संख्या

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+