Ahmedabad Flight: एयरपोर्ट पर अनोखा दृश्य, फ्लाइट में चढ़ने से पहले यात्री ने किया विमान को 'प्रणाम'

Ahmedabad Flight: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद देशभर में यात्रियों के मन में हलचल देखी जा रही है। इसी बीच वाराणसी एयरपोर्ट पर एक दृश्य ने लोगों का ध्यान खींच लिया। अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से पहले एक यात्री ने विमान को दंडवत प्रणाम किया।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जैसे ही वह यात्री विमान के दरवाज़े तक पहुंचा, उसने कुछ क्षण रुककर सिर झुकाया और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। फिर विमान में प्रवेश किया।

Ahmedabad Flight passenger bows to aircraft

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतीक्रिया दे रहे हैं। वहीं वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। फिलहाल, यह पहला मामला है जब किसी यात्री ने ऐसे विमान की चौखट पर प्रणाम किया।

विमान यात्रियों में डर का माहौल

दरअसल, बीते गुरुवार को अहमदाबाद में हुई विमान घटना ने देशभर के हवाई यात्रियों को झकझोर दिया। शुक्रवार को अहमदाबाद से वाराणसी पहुंचे कई यात्रियों के चेहरों पर तनाव और चिंता साफ दिखाई दी। विमान से उतरने के बाद वे राहत महसूस किये।

टर्मिनल के बाहर मौजूद पत्रकारों से अधिकतर यात्रियों ने बात करने से साफ इनकार कर दिया। कुछ ने इशारों में ही कहा कि हादसे के बाद मन में डर बैठ गया है। हालांकि अधिकांश लोगों ने यह भी स्वीकारा कि यात्रा टालना संभव नहीं था।

वायरल हो रहे वीडियो को लेकर इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे भारतीय संस्कृति से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर यात्रा से पहले प्रणाम करने की पुरानी परंपरा है। वहीं कुछ इसे हादसे का डर बता रहे हैं।

विमान को प्रणाम करने वाले यात्री की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है और न ही इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि हो सकी है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्‍स पर Smart learn नामक यूजर ने पोस्‍ट किया है।

वीडियो को शेयर करते हुए उसने लिखा है कि 'अहमदाबाद विमान दुर्घटना की बिभीषिका ऐसी रही कि आज एक यात्री जो इंडिगो के विमान से अहमदाबाद से वाराणसी जा रहा था, लेकिन विमान में प्रवेश के पहले उसने विमान को काई बार प्रणाम किया फिर प्रवेश किया। शुभ यात्रा ऐसे दर्शनीय यात्री को...'

यात्रियों की संख्या पर नहीं पड़ा असर

हादसे के बावजूद हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। गुरुवार को वाराणसी से अहमदाबाद जाने वाले विमान में कुल 178 यात्री सवार थे, जबकि विमान की कुल क्षमता 190 सीटों की थी। यानी फ्लाइट लगभग फुल रही।

अन्य शहरों को जाने वाली उड़ानों में भी यात्रियों की संख्या सामान्य रही। शुक्रवार को भी एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही में कोई कमी नहीं देखी गई। एयरपोर्ट और एयरलाइंस के अधिकारियों का कहना है कि वाराणसी में सब सामान्‍य है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+