'बंटे तो देश का विभाजन हुआ...', वाराणसी में कृषि मंत्री ने सीएम योगी के नारे का किया समर्थन
Surya Pratap Shahi in Varanasi: वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही नई समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सिद्धांतों को भूलकर कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गई है। कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नारे का समर्थन भी किया।
मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे का समर्थन करते कृषि मंत्री ने कहा कि बंटे थे तो देश का विभाजन हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि देश के विभाजन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार थी। और आज समाजवादी पार्टी अपने सिद्धांतों को भूलकर उसी कांग्रेस के गोद में बैठी है।

उन्होंने कहा कि राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि जाति तोड़ो और समाज को जोड़ो, लेकिन आज समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर देश को बांटने की साजिश कर रही है। कृषि मंत्री सोमवार को वाराणसी में कृषि विभाग द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने वाराणसी सर्किट हाउस में मीडिया कर्मियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उन्नति के लिए योगी सरकार द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का अभियान चलाया गया। सपा के मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव के द्वारा वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया का अभियान चलाया गया। सपा सरकार में पूरा प्रदेश माफियाओं के आतंक से दहशत में था।
उन्होंने यह भी कहा कि एक समय में पिता पुत्र ने उत्तर प्रदेश का मटिया मेट कर दिया था। समाजवादी सरकार में जो भी माफिया थे आज वह या तो जेल में है या मरे जा चुके हैं। इसके अलावा जो बचे हुए माफिया बाहर हैं वह अपराधिक गतिविधियों से दूरी बना चुके हैं।
धोखा देना सपा की नियति
उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत होगी। समाजवादी पार्टी द्वारा लगाए जा रहे पीडीए के नारे को जनता समझ चुकी है। अब समाजवादी पार्टी की साइकिल कबड़खाने में जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सपा ने कांग्रेस को भी धोखा दिया है। धोखा देना समाजवादी पार्टी की नियति बन चुकी है। जनता उनके इरादों को समझ चुकी है और अब इनके झांसे में नहीं आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications