विदेश भेजी जाएंगी सब्जियां, चंदौली में बनेगा अनुसंधान संस्थान - कृषि मंत्री
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि चंदौली में इजराइल के सहयोग से बनवाया जाएगा अनुसंधान संस्थान और वाराणसी में बनेगी दो हाईटेके नर्सरी, सब्जियों को भी भेजा जाएगा विदेश
वाराणसी, 07 अगस्त: अब वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से सब्जियों को विदेश भेजा जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। रविवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को चंदौली जिले में एक्सीलेंस सेंटर का शिलान्यास किया जाएगा। इसका निर्माण हो जाने के बाद धान के उत्पादन के लिए विख्यात चंदौली मैं सब्जियों का भी उत्पादन किया जाएगा।

इजराइल के सहयोग से बनेगा अनुसंधान संस्थान
उन्होंने यह भी कहा कि इजराइल के सहयोग से चंदौली जिले में एक अनुसंधान संस्थान बनवाया जाएगा। अनुसंधान संस्थान बन जाने के बाद चंदौली के अलावा वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र व आसपास के जनपदों के किसानों को खेती के प्रति प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद किसानों द्वारा आधुनिक तरीके से खेती की जाएगी जिससे किसान बेहतर उपज हासिल करेंगे। इसके अलावा किसानों की सब्जियों को विदेश में भी भेजा जाएगा, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और मजबूत बनेगी।

बनाई जाएंगी दो हाईटेक नर्सरी
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वाराणसी में दो हाईटेक नर्सरी निर्माण कराए जाने का फैसला लिया गया है। जिसमें एक हाईटेक नर्सरी आराजी लाइन विकासखंड के कल्लीपुर गांव में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में और दूसरी हाईटेक नर्सरी कचहरी स्थित उद्यान भवन में बनाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि नमामि गंगे योजना के तहत प्राकृतिक और जैविक खेती के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हर ब्लाक में 500 हेक्टेयर में जैविक खेती शुरू किए जाने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों को नैनो यूरिया के प्रयोग के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

हमारा लोकतंत्र हो रहा है परिपक्व
कैबिनेट मंत्री डॉक्टर संजय निषाद के खिलाफ गोरखपुर सीजेएम कोर्ट द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए जाने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि लोकतंत्र के भीतर न्यायपालिका का कितना सम्मान है। एक मंत्री को भी वारंट जारी करके बुलाया जा सकता है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि यही हमारे लोकतंत्र की मजबूती है और यह बात प्रमाणित करती है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा लोकतंत्र परिपक्व हो रहा है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications