Agniveer Bharti 2023: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, लेकिन अप्लाई करने से पहले जान लें जरूरी बात

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन परीक्षा पास करनी होगी उसके बाद दौड़ में शामिल हो सकेंगे।

Agniveer Bharti 2023

Agniveer Bharti 2023-24 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुका है। जारी सूचना में बताया गया है कि आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च तक चलेगी। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे 15 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि इस बार अग्निवीर भर्ती में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। दौड़ में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन सीईई परीक्षा पास करना होगा। उसके बाद आगे की प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे।

12 जनपदों के अभ्यर्थी वाराणसी में होंगे शामिल

12 जनपदों के अभ्यर्थी वाराणसी में होंगे शामिल

मालूम हो कि वाराणसी के छावनी क्षेत्र में स्थित रणबांकुरे मैदान में आयोजित होने वाली भर्ती में वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, कुशीनगर, भदोही, सोनभद्र और मिर्जापुर जनपद के अभ्यर्थी शामिल होते हैं। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए अब तक पहले दौड़ का आयोजन होता था उसके बाद आने अन्‍य टेस्‍ट और परीक्षा आयोजित होती थी। हालांकि अब आगे से अग्निवीर भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा पास करनी होगी। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि लिखित परीक्षा में काफी संख्या में अभ्यर्थी फेल हो जाते हैं जबकि दौड़ में शामिल होने के लिए काफी संख्या में अभ्यर्थी आते हैं, जिससे असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अब लिखित परीक्षा पहले कराई जाएगी, जिसके चलते दौड़ में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कम होगी और भर्ती प्रक्रिया में आसानी होगी।

कंप्यूटर पर होगी ऑनलाइन परीक्षा

कंप्यूटर पर होगी ऑनलाइन परीक्षा

जारी सूचना में यह भी बताया गया है कि भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड/अन्य रैंक और अग्निवीर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम अर्थात सीईई को पास करना होगा। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पास करने वाले अभ्यर्थियों को फिजिकल और उसके बाद मेडिकल टेस्ट में भी सफल होना पड़ेगा। जारी सूचना में यह भी बताया गया है कि मार्च में आवेदन पूरा हो जाने के बाद 17 से 30 अप्रैल के बीच ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा सकती है।

अभ्यर्थी इस तरह कर सकते हैं आवेदन

अभ्यर्थी इस तरह कर सकते हैं आवेदन

भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी सूचना में बताया गया है कि आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ कर दी गई है। आवेदन करने से पहले इच्छुक अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/ पर जारी किए गए नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें। उसे पढ़ने के बाद वे शारीरिक मानदंड, शैक्षिक योग्यता और अपनी आयु आदि के अनुसार ही आवेदन करें। अभ्यर्थियों को फार्म भरने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए फार्म भरने व अन्य महत्‍वपूर्ण टॉपिक पर वीडियो बनाकर भी उसे वेबसाईट पर अपलोड किया गया है।

Recommended Video

    वाराणसी: महाशिवरात्रि पर भक्तों के साथ पूरी रात जागेंगे भोलेनाथ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+