Agniveer Bharti Varanasi: दाढ़ी भी बढ़ा सकती है परेशानी, भर्ती देख रहे युवा, इन बातों का रखें खास ख्याल
Agniveer Bharti Varanasi को देखते हुए सेना कार्यालय द्वारा अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है, अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए आने वाले अभ्यर्थियों को सभी बातों को ध्यान में रखना आवश्यक है
वाराणसी के छावनी क्षेत्र में स्थित रणबांकुरे मैदान में आगामी 16 नवंबर से Agniveer Bharti चयन प्रक्रिया प्रारंभ होने जा रही है। इस भर्ती में वाराणसी समेत कुल 12 जनपदों के 1 लाख 43 हजार से अधिक युवाओं के किस्मत का भी फैसला होना है। भर्ती में शामिल होने के लिए सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों द्वारा आवश्यक सूचना जारी किए गए हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं को कुछ खास बातों का ध्यान देना पड़ेगा, एक गलती के चलते अभ्यर्थियों की पूरी मेहनत बेकार हो सकती है।

जैसी होगी फोटो वैसा होना चाहिए चेहरा
सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी सूचना में बताया गया है कि जो भी अभ्यर्थी वाराणसी में अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए आ रहे हैं उनकी हुलिया अर्थात उनका चेहरा आवेदन करते समय लगाए गए फोटो से पूरी तरह मैच करना चाहिए। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कुछ ऐसे अभ्यर्थी होते हैं जो आवेदन के समय क्लीन शेव फोटो लगाते हैं और भर्ती में शामिल होने के लिए जब हुए पहुंचते हैं तो उनकी दाढ़ी बढ़ी होती है। ऐसे में उनका चेहरा यदि आवेदन के लिए लगाए गए फोटो से मेल नहीं खाता है तो उन्हें भर्ती में शामिल होने का मौका नहीं मिलता। इसी कारण अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि अभ्यर्थियों का प्रयास किया जाना चाहिए आवेदन करते समय जिस हुलिए में फोटो का इस्तेमाल किया गया है उसी हुलिए में वे भर्ती में शामिल होने के लिए भी पहुंचे।

दलालों से रहना चाहिए सावधान
सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक ऋषि दुबे द्वारा बताया गया कि अग्निवीर की भर्ती में शामिल होने के लिए जो भी युवा भाग लेने जा रहे हैं वे दलालों के झांसे में ना आएं। दलालों द्वारा रुपया ले लिया जाएगा और अभ्यर्थियों को परेशान किया जाएगा। भर्ती चयन में सफल ना होने वाले अभ्यर्थियों या मेडिकल व किसी अन्य परीक्षण में कमी पाए जाने पर अभ्यर्थियों की भर्ती नहीं हो पाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कमजोर अभ्यर्थियों को दलालों द्वारा सेना में भर्ती कराए जाने का लालच दिया जाता है, ऐसे में जो लोग सक्षम नहीं हैं वे दलालों के चक्कर में ना पड़ कर अपना समय न बर्बाद करें।

आवश्यक जानकारियों के लिए देखते रहें वेबसाइट
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं को जब भी किसी माध्यम से कोई जानकारी मिलती है तो वे तत्काल सेना भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी देख सकते हैं और उसकी पुष्टि कर सकते हैं। जो भी आवश्यक दिशा निर्देश या महत्वपूर्ण सूचनाएं होती हैं, उन्हें तत्काल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि भर्ती नजदीक आ गई है और ऐसे में प्रतिदिन तैयारी करने के साथी ही खाली समय में वेबसाइट पर जरूर विजिट करें, जिसे कोई भी महत्वपूर्ण सूचना से आप अंजान न रहें।

यह दस्तावेज साथ में जरूर लाएं
सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों द्वारा जारी सूचना में यह भी बताया गया है कि भर्ती में शामिल होने के लिए आने वाले अभ्यर्थी सेना भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट पर बताए गए सभी दस्तावेज की फोटो कॉपी के साथ ही मूल प्रमाण पत्र भी साथ में लेकर आएं। मूल प्रमाण पत्र न होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल होने का अवसर नहीं मिल पाएगा। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि वर्दी में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या मोबाइल अपने साथ न लाएं। यदि दूर से आ रहे हैं और मोबाइल रखना आवश्यक है तो ऐसी स्थिति में वह भर्ती स्थल से कुछ दूर पहले अपने पहचान के व्यक्ति के पास अपना मोबाइल फोन रख दें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ में रखने वाले अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

भर्ती को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
16 नवंबर से होने वाली अग्निवीर भर्ती को देखते हुए वाराणसी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन, काशी रेलवे स्टेशन बनारस रेलवे स्टेशन, सारनाथ रेलवे स्टेशन के साथ ही वाराणसी जिले के सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। वाराणसी में कमिश्नर कौशल राज शर्मा द्वारा भी निर्देश जारी किया गया है कि भर्ती शुरू होने के पूर्व से समाप्ति तक वाराणसी के सभी रेलवे स्टेशनों पर पुलिस बल द्वारा चक्रमण किया जाएगा।
यह है Agniveer Bharti Varanasi का शेड्यूल
- 16 November को गोरखपुर की चौरी चौरा और बांसगांव तहसील।
- 17 November को गोरखपुर- सहजनवां और गोला तहसील।
- 18 November को गोरखपुर की खजिनी और गोरखपुर तहसील।
- 19 November को गोरखपुर के कैंपियरगंज और देवरिया की सदर व रुद्रपुर तहसील।
- 20 November को देवरिया की भाटपार रानी, बरहल व सलेमपुर और सोनभद्र की घोरावल तहसील।
- 21 November को सोनभद्र की राबर्ट्सगंज व दुद्धी और बलिया की सदर तहसील।
- 22 November को बलिया की सिकंदरपुर, बांसडीह व बैरिया तहसील।
- 23 November को बलिया की रसड़ा, बेल्थरारोड और मऊ की घोसी तहसील।
- 24 November को मऊ की मधुबन, मोहम्मदबाद गोहना व मऊनाथ भंजन तहसील।
- 25 November को आजमगढ़ की सदर, बुरहानपुर और लालगंज तहसील।
- 26 November को आजमगढ़ की निजामाबाद, मेहनगर और सगड़ी तहसील।
- 27 November को आजमगढ़ की फूलपुर और गाजीपुर की जखनिया व जमानिया तहसील।
- 28 November को गाजीपुर की सदर और मोहम्मदाबाद तहसील।
- 29 November को गाजीपुर की सैदपुर और कासिमाबाद तहसील।
- 30 November को गाजीपुर की सेवराई, भदोही की सदर, ज्ञानपुर व औराई और चंदौली की मुगलसराय तहसील।
- 1 December को चंदौली की चकिया, सकलडीहा, नौगढ़ और सदर और मिर्जापुर की लालगंज तहसील।
- 2 December को मिर्जापुर की मड़िहान, सदर, चुनार और जौनपुर की बदलापुर तहसील।
- 3 December को जौनपुर की मछलीशहर, सदर और वाराणसी की राजातालाब तहसील।
- 4 December को जौनपुर की मड़ियाहू, केराकत और वाराणसी की पिंडरा तहसील।
- 5 December को जौनपुर की शाहगंज और वाराणसी की सदर तहसील।
- 6 December को सभी जिलों के कुछ चुनिंदा आवेदको के लिए भर्ती आयोजित होगी।












Click it and Unblock the Notifications