Varanasi News: टॉयलेट में गई दुल्हन और हो गया कांड, दूर खड़ा इंतजार करता रहा दूल्हा
वाराणसी में एक मंदिर में शादी करने के बाद अपने ससुराल जाते समय दुल्हन दूल्हे को चकमा देकर फरार हो गई। इस मामले में दूल्हे के परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Varanasi जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वाराणसी में मंदिर में शादी करने के बाद ससुराल जाते समय टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर दुल्हन फरार हो गई। एक मामले में दूल्हा पक्ष द्वारा पुलिस से शिकायत किया गया है।
शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूल्हे का कहना है कि वह टॉयलेट के बाहर इंतजार करता रहा और काफी समय बीत जाने के बाद भी उसकी पत्नी नहीं आई तो वह उसकी खोजबीन करने लगा। फिलहाल मामले में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
दरअसल, राजस्थान के जैसलमेर के रहने वाले नरेन और नरेश व्यास ने वाराणसी कमिश्नरेट के लक्सा थाने की पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते 14 अप्रैल को उसकी शादी वाराणसी के सारनाथ में स्थित एक मंदिर में संपन्न हुई थी।
नरेश ने बताया कि जोधपुर के महामंदिर मानसागर के रहने वाले जय प्रकाश सोनी द्वारा यह कहा गया था कि वाराणसी में एक व्यक्ति उसकी जान पहचान का है और उससे बात करके वह वाराणसी में नरेश की शादी किसी सुंदर लड़की से करवा देगा।
बातचीत आगे बढ़ी तो जयप्रकाश सोनी के वाराणसी के रहने वाले शैलेंद्र पारे नामक युवक से संपर्क कर शादी की बात की। उसके बाद नरेश अपने परिवार के साथ वाराणसी आया जहां उसे दीपा नामक एक लड़की दिखाई गई। उसके बाद मेरे शादी के लिए तैयार हो गया।
शादी के खर्च के नाम पर नरेश से उन लोगों ने तीन लाख रुपए लिए। उसके बाद वाराणसी के सारनाथ में स्थित एक मंदिर में 14 अप्रैल को नरेश और दीपा की शादी कराई गई। मंदिर में शादी होने के बाद नरेश अपनी दुल्हन दिमाग को लेकर अपने घर जा रहा था।
वह वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और ट्रेन पकड़ने से पहले दीपा ने शौचालय जाने की बात कही। नरेश को लगा कि नई नवेली दुल्हन है और ट्रेन में शौचालय में जाने भी असहज महसूस करेगी ऐसे में स्टेशन पर ही करने जा रही है।
अपने पति नरेश को शौचालय के बाहर रोककर दीपा अकेले शौचालय के अंदर चली गई और बाहर नरेश काफी देर तक दीपा के आने का इंतजार करता रहा। काफी अधिक समय गुजर जाने के बाद भी जब दीपा शौचालय से बाहर नहीं आई तो नरेश को शक होने लगा।
ऐसे में नरेश दीपा की खोजबीन करने के लिए निकला तो दीपा नहीं मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब दीपा कि जब बारे में उसे कोई जानकारी नहीं मिली तो वह परेशान हो गया उसके बाद दीपा को जानने वाले लोगों से संपर्क किया।
फोन करने के बाद जितने लोगों ने दीपा से नरेश की शादी कराई थी वह सभी लोग एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाने लगे। काफी प्रयास किया गया लेकिन बाद में पता चला कि सभी लोग मिलकर बरगला रहे हैं। ऐसे में नरेश को ठगी का अहसास हुआ।
नरेश की तहरीर पर वाराणसी कमिश्नरेट के लक्सा थाने की पुलिस आईपीसी की धारा 406 और 420 के तहत शैलेंद्र पारे, शैलेंद्र पारे की मां, जयप्रकाश सोनी और दीपा नामक धोखेबाज दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications