काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग को स्पर्श कर विवादों में घिरीं सारा अली खान, जानिए पूरा मामला

वाराणसी। बॉलीवुड की मोहक अदाकारा सारा अली खान विवादों में घिर गई हैं। ये विवाद काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने को लेकर शुरू हुआ है। दरअसल, सारा अली इन दिनों धार्मिक नगर काशी में है, यहां वो अपनी आने वाली फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि शूटिंग से फुरसत पाकर वो काशी की घाटों, गंगा आरती और बनारस की गलियों में घूमते भी दिखाई पड़ रही है। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन उसके बाद विवाद तब छिड़ गया, जब ये खबर आई कि सारा अली खान ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन करते हुए शिवलिंग को स्पर्श किया।

सारा का दर्शन-पूजन परंपराओं का तोड़ने वाला

सारा का दर्शन-पूजन परंपराओं का तोड़ने वाला

यही नहीं, ये पूजन और स्पर्श उस वक्त का बताया जा रहा है, जब मंदिर का गर्भगृह बंद रहता है। यानी निषेध समय में पूजन। इसको लेकर काशी विकास समिति ने सारा अली खान के दर्शन-दूजन को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। समिति के महासचिव चंद्रशेखर कपूर का कहना है कि इस तरह से सारा का दर्शन-पूजन करना न सिर्फ परंपराओं को तोड़ने वाला है, बल्कि इससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े होते हैं। चंद्रशेखर ने कहा, 'काशी विश्वनाथ मंदिर में अनार्यों का प्रवेश निषेध है, इसे लेकर बाकायदा कुछ समय पहले तक एक बोर्ड भी लगा हुआ था। बावजूद इसके कुछ पुजारियों ने सारा अली खान को मंदिर में प्रवेश दिया और स्पर्श दर्शन कराए।

मामले में जांच करें प्रशासन: चंद्रशेखर

मामले में जांच करें प्रशासन: चंद्रशेखर

चंद्रशेखर ने कहा, 'इस मामले पर विश्वनाथ मंदिर प्रशासन कहता है कि उसे इसकी जानकारी ही नहीं। यह तो और भी बड़ा लूपहोल है। आखिर इतनी बड़ी अभिनेत्री मंदिर आई, पूजा की, पास की मार्केट में वीडियो बनाती रही, और प्रशासन को जानकारी ही नहीं मिली। आखिर वहां खुफियां एजेंसियां और पुलिस कर क्या रही थीं?' उन्होंने मांग की कि अनार्यों के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर में शिखर दर्शन की व्यवस्था है, इस परंपरा को किस आधार पर तोड़ा गया और उसके लिए कौन दोषी है, इसकी जांच होनी चाहिए।

काशी विश्वनाथ मंदिर से सारा अली खान ने की रिपोर्टिंग

जहां वो घूमते हुए वो बनारस की फेमस चीजों के बारे में लोगों को बता रही हैं, एक्ट्रेस ने खुद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, यही नहीं इस वक्त सारा के साथ उनकी मम्मी और बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह भी बनारस में हैं, जिन्होंने भी सारा के साथ काशी की गंगा आरती में भाग लिया, दोनों की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

'नमस्ते दर्शकों, बनारस की गलियों से...'

अपना वीडियो शेयर करते हुए सारा ने लिखा है कि 'नमस्ते दर्शकों, बनारस की गलियों से... क्या शानदार दिन है, कम पैसों में आप ज्यादा मस्ती कर सकते हैं अगर आप बनारस में रहते हैं तो', बता दें कि वीडियो में सारा पिंक सलवार सूट में, माथे पर टीका और गले में फूलों की माला के साथ नजर आ रही हैं, कहना गलत ना होगा की सारा बहुत सुंदर दिख रही हैं।

बनारस में हो रही है फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग

बनारस में हो रही है फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग

मालूम हो कि फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग बनारस और चंदौली जिले में हो रही है, चर्चा यह भी है कि मल्‍टी स्टारर इस फिल्म में सारा का डबल रोल भी है। गौरतलब है कि सारा अली खान ने 2018 में फिल्म 'केदारनाथ' के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, इसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+