वाराणसी: रोड शो में बेहोश हुआ युवक, प्रियंका गांधी ने अपने SPG कमांडो से भिजवाया अस्पताल
lok sabha elections 2019 news , वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को वाराणसी में रोड शो किया। इस दौरान रोड शो में एक युवक अचेत होकर गिर गया। उसे देख प्रियंका दरियादिली दिखाते हुए अपने वाहन से उतर गईं। प्रियंका ने नीच उतरकर युवक का हाल जाना और अपनी सुरक्षा में लगे एसपीजी के जवानों से उसे अस्पताल भिजवाया। युवक की पहचान यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले प्रशांत के तौर पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि उसे बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

अजय राय के समर्थन में प्रचार करने वाराणसी आईं प्रियंका
बता दें कि, वाराणसी में प्रियंका गांधी का रोड शो बुधवार की शाम शुरू हुआ। वे वाराणसी से अपनी पार्टी के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में प्रचार करने आई थीं। इस मेगा शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी कांग्रेस ने दिन-रात एक कर दिया। शाम करीब साढ़े छह बजे रोड शो लंका स्थित सिंह द्वार से शुरू होकर रविदास गेट, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा होते हुए गोदौलिया तक पहुंचा। इसमें कांग्रेस पांच साल का जनता का दर्द बताती झांकियां शामिल कीं।कांग्रेस पार्टी के अधिकारियों ने बताया कि रोड शो के समापन के बाद प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ व बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी।
कांग्रेसियों ने भाजपा समर्थक वकील को बुरी तरह पीटा
इधर, प्रियंका गांधी के रोड शो से पहले बीएचयू गेट के पास कांग्रेसियों ने भाजपा समर्थक वकील की पिटाई कर दी। दरअसल, रोड शो से पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता 'चौकीदार चोर है' के नारे लगा रहे थे। वहां मौजूद भाजपा समर्थक वकील ने इसका विरोध किया और प्रियंका के लिए अपशब्द कह डाले। इसके बाद कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वकील को जमकर पीट दिया। रोड शो में तैनात पुलिस बल ने बड़ी मशक्कत के बाद इस शख्स को आक्रोशित कांग्रेसियों के चंगुल से बचाया। लंका थानाध्यक्ष भारत भूषण का कहना है कि वकील का नाम चंद्रशेखर है। प्रियंका गांधी के रोड शो के पहले वह लंका के बीएचयू गेट पर मौजूद था, जहां कांग्रेसियों ने उत्साह में चौकीदार चोर है के नारे लगाए। प्रतिक्रिया देते हुए चंद्रशेखर ने प्रियंका गांधी को अपशब्द कहा, जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने वकील चंद्रशेखर को जैसे-तैसे बचाकर के किसी गुप्त स्थान पर भेज दिया।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications