परीक्षा हाल में बैठै छात्र ने उत्तर पुस्तिका का फोटो स्टेटस पर लगाया, पूर्व आईपीएस ने की शिकायत
वाराणसी के काशी विद्यापीठ में परीक्षा कक्ष में बैठे एक छात्र ने फोटो बनाकर उसे स्टेटस पर लगाया, पूर्व आईपीएस ने की कार्रवाई की मांग
वाराणसी, 15 जुलाई : परीक्षा हाल में बैठकर परीक्षा देते समय वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के एक छात्र द्वारा उत्तर पुस्तिका का फोटो बना लिया गया। इस दौरान छात्र ने अपनी सेल्फी भी ली। इन सभी फोटो को छात्र ने अपने वाट्सऐप के स्टेटस पर लगा दिया। फोटो वायरल होने के बाद, इस फोटो के आधार पर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने पुलिस और विश्वविद्यालय के अधिकारियों से शिकायत किया है।

बीए प्रथम वर्ष का बताया जा रहा छात्र
अमिताभ ठाकुर द्वारा पुलिस कमिश्नर वाराणसी सहित अन्य अधिकारियों को जनसुवाई व अन्य माध्यमों से शिकायती पत्र भेजकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की गयी है। शिकायती पत्र में लिखा गया है कि वाट्सऐप पर स्टेटस लगाने वाला युवक बीए प्रथम वर्ष का छात्र है, जिसका नाम मनोज यादव पुत्र सुरेंद्र यादव है। मनोज यादव बीए की परीक्षा चंदौली में बने परीक्षा केंद्र संख्या 246 पर दिया है।
परीक्षा कक्ष में कैसे लेकर चला गया मोबाइल
अमिताभ ठाकुर ने सवाल उठाया कि परीक्षा कक्ष में परीक्षा के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने पर गड़बड़ी की आशंका बनी रहती है। ऐसे में परीक्षा कक्ष में मोबाइल लेकर जाने के साथ ही वहां पर उत्तर पुस्तिका की फोटो बनाकर उसे सार्वजनिक कर देना एक गंभीर मामला है। अमिताभ और नूतन ने यह भी कहा है कि विश्वविद्यालय की परीक्षा में मोबाइल के चलते भारी गड़बड़ी की आशंका बहुत अधिक बलवती दिखती है। एसे में इस मामले की जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
अमिताभ ठाकुर द्वारा कार्रवाई की मांग
इस मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि काशी विद्यापीठ के छात्र मनोज यादव द्वारा चंदौली के परीक्षा केंद्र संख्या 246 में मोबाइल लेकर जाना और वहां अपना और अपनी उत्तर पुस्तिका का फोटो बनाकर वाट्सएप स्टेटस पर लगाए जाने का एक संदर्भ सामने आया है। हमने इस सम्बंध में पुलिस कमिश्नर वाराणसी से और चंदौली एसपी से जांच कर समुचित कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications