'पापा दरोगा हैं...', दबंग लेडी ने चौराहे पर महिला कांस्टेबल के पैर पर चढ़ा दी स्कूटी, दी धमकी

Varanasi Uttar Pradesh News: वाराणसी के रथयात्रा चौराहे पर एक महिला सिपाही के साथ स्कूटी सवार युवती द्वारा दबंगई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बैरियर न खोलने पर युवती महिला सिपाही से उलझ गई और उसे धमकी तक दे दी।

बताया जा रहा है कि इस दौरान जबरन स्कूटी निकालते समय युवती ने महिला सिपाही के पैर पर स्कूटी चढ़ा दी। उसने महिला सिपाही को यह भी धमकी दी कि हमारे पापा दरोगा हैं और तुमको देख लूंगी।

a-scooter-ran-over-a-woman-constables-foot-at-rathyatra-crossing-in-varanasi

इस पूरे मामले में पर पर स्कूटी चढ़ाए जाने के बाद घायल महिला सिपाही द्वारा भेलूपुर थाने में स्कूटी नंबर के आधार पर आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

गाजीपुर जिले में स्कूटी का है रजिस्ट्रेशन
दरअसल, वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की अपराध शाखा में तैनात गुंजा विश्वकर्मा की उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान रथयात्रा चौराहे पर ड्यूटी लगाई गई थी।रथयात्रा चौराहे पर गुंजा विश्वकर्मा ड्यूटी में तैनात थी, इसी दौरान एक युवती उसको धमकी दी।

गुंजा विश्वकर्मा का कहना है कि स्कूटी सवार एक युवती चौराहे पर पहुंची और चौराहे पर यातायात व्यवस्था के लिए लगाए गए बैरियर को हटाने लगी। गुंजा विश्वकर्मा ने उसका विरोध किया तो वह गुंजा से उलझ गई। आरोप है कि स्कूटी सवार युवती ने उसे धमकी दी कि मेरे पापा दरोगा हैं, तूम्हें देख लेंगे।

गुंजा का कहना है कि विरोध करने के बावजूद भी युवती नहीं मानी और बैरियर धकेल कर उसके पैर पर स्कूटी चढ़ाते हुए वह स्कूटी आगे लेकर निकल गई। स्कूटी चढ़ाए जाने के चलते महिला सिपाही गुंजा के पैर में चोट लग गई।

स्कूटी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच पड़ताल किया गया तो पता चला कि यह स्कूटी गाजीपुर जनपद के मलिकपुर निवासी उपेंद्र नाथ राय की बेटी अन्नू राय के नाम से रजिस्टर्ड है। फिलहाल इस मामले में भेलूपुर थाने की पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+