वाराणसी: तहसील परिसर में कार से पहुंचे ठेकेदार की गोलियों से भूनकर हत्या

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के सदर तहसील में बस संचालक, प्रॉपर्टी डीलर और ठेकेदार को बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना उस समय हुई जब तहसील में रोज की तरह काम चल रहा था। ठेकेदार को उस वक्त बदमाशों ने गोली मारी जब वह तहसील में अपनी कार से पहुंचा था। हथियारबंद बदमाशों ने इस हत्याकांड को उस वक्त अंजाम दिया जब एक तरफ तहसील में रोज की तरह काम चल रहा था। तभी फॉर्च्यूनर गाड़ी से ये शख्स तहसील परिसर में पहुंचा। ठेकेदार जैसे ही अपना काम खत्म कर वापस गाड़ी में बैठने लगा वहां मौजूद बदमाशों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

A property dealer murdered in tehshil

मुकदमे के सिलसिले में नितेश पहुंचे थे तहसील
तहसील परिसर में अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से नितेश सिंह उर्फ बबलू सिंह पहुंचे। नितेश की कई बसें वाराणसी से गाजीपुर चलती हैं। वे वाराणसी के सारनाथ में बड़े प्रॉपर्टी डीलर भी माने जाते हैं। इन सबके अलावा बबलू सिंह सोनभद्र और सरकारी कामों में मजदूर सप्लाई और ठेकेदारी का भी कारोबार करते थे। नितेश जैसे ही तहसील परिसर के पीछे के गेट से आये और अपनी लखनऊ के नम्बर यूपी 32 ईई 0990 से पहुंचे और अपना मुकदमा देख वापस जाने लगे, वहां मौजूद दो बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। नितेश अपने को संभाल पाते, इतने में बदमाशों ने उनके शरीर में आधा दर्जन से अधिक गोलियां दाग दीं। जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।

A property dealer murdered in tehshil

पुलिस ने हत्या की बताई वजह
वहीं इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर वाराणसी के आईजी कमिश्नर एसएसपी सहित कई थानों की फोर्स और क्राइम ब्रान्च पहुंच गयी जिसके बाद एसएसपी आंनद कुलकर्णी ने बताया कि मृतक नितेश सिंह का पुराना अपराधिक इतिहास है और वे अपने ही थाना क्षेत्र सारनाथ का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है। एसएसपी के मुताबिक, घटना की वजह जमीन की खरीद-फरोख्त भी हो सकती है और पुरानी रंजिश को भी वजह बनाकर हमला किया जा सकता है। एसएसपी ने बताया शहर की नाकेबंदी कराकर हमलावरों को पकड़ने की पुरजोर कोशिश की जा रही है और जल्द ही वह इस पूरी घटना का खुलासा कर देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+