Agniveer Bharti: सोमवार को 612 अभ्यर्थी हुए सफल, आखिरी दिन इन अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा
वाराणसी के छावनी क्षेत्र में 16 नवंबर से अग्निवीर भर्ती प्रारंभ हुई है जो मंगलवार को पूरी हो जाएगी। भर्ती में वाराणसी समेत आसपास के 12 जनपदों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

वाराणसी जिले के कैंटोनमेंट इलाके में छावनी क्षेत्र में स्थित रणबांकुरे मैदान में चल रही Agniveer Bharti मंगलवार को समाप्त हो जाएगी। सोमवार को इस भर्ती में वाराणसी जिले के सदर तहसील से और जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील के अभ्यर्थी शामिल हुए। इन दोनों तहसीलों से भर्ती में शामिल होने के लिए 7347 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था जबकि 5123 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इस तरह सोमवार को ही दौड़ में वाराणसी जिले के सदर और जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील के 612 अभ्यर्थी सफल हुए।
मंगलवार को भर्ती का अंतिम दिन
वाराणसी जिले में आयोजित अग्निवीर भर्ती मंगलवार को समाप्त हो जाएगी। मंगलवार को आजमगढ़, बलिया, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, मऊ, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, सोनभद्र और वाराणसी के बचे हुए अभ्यर्थी वह गलती से डल रजिस्ट्रेशन कराने वाले 1382 अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे। इस तरह वाराणसी के रणबांकुरे मैदान में आयोजित अग्निवीर भर्ती संपन्न हो जाएगी पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस भर्ती में शामिल होने वाले सफल युवाओं को आगे की परीक्षाओं के लिए सूचित भी कर दिया गया है।
16 नवंबर से शुरू हुई भर्ती
आपको बता दें वाराणसी के छावनी क्षेत्र में स्थित रणबांकुरे मैदान में 16 नवंबर से अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी। जिसमें वाराणसी के अलावा गोरखपुर, देवरिया, सोनभद्र, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही आदि जनपदों के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सेना भर्ती कार्यालय द्वारा इस भर्ती के लिए पहले ही आवेदन करा लिया गया था और उपरोक्त जनपदों से तहसील वाइज अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल करने के लिए बुलाया गया था।
सुरक्षा के किए गए थे व्यापक इंतजाम
वाराणसी में आयोजित रैली भर्ती को देखते हुए छावनी क्षेत्र के साथ ही वाराणसी रेलवे स्टेशन बस स्टेशन सहित रैली भर्ती से जुड़े हुए रास्तों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तक इसी तरीके से पुलिस बल और अन्य सुरक्षाबलों की तैनाती रहेगी। मंगलवार को भर्ती की पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद सुरक्षाबलों से जुड़े लोग वापस लौट जाएंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी को भी अलर्ट किया गया था। भर्ती से पूर्व ही अधिकारियों द्वारा सूचना जारी करते हुए बताया गया था कि भर्ती के दौरान किसी प्रकार शांति भंग करने या सामानों की पहुंचाने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ तत्काल रूप से आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications