कोहरे ने धीमी की ट्रेन और विमानों की रफ्तार, 12 ट्रेनें और 6 फ्लाइट delayed, देखें मौसम का ताजा Update
Latest weather update: वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में अब मौसम बदल रहा है। सुबह-शाम लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है और लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। वहीं ठंड के दौरान कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते यातायात सेवाएं भी प्रभावित हैं।
Recommended Video
पछुआ हवाओं के कारण वाराणसी और आसपास के जिलों में ठंड काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

घने कोहरे के कारण वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाली उड़ानें और वाराणसी से गुजरने वाली कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। देरी से चलने वाली ट्रेनों में हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूति एक्सप्रेस 15.30 घंटे, जयनगर-आनंद विहार स्पेशल 11.30 घंटे, राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस 7.30 घंटे देरी से चल रही हैं।
इसी तरह आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस 7 घंटे, हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस 6 घंटे, दादर सेंट्रल-बलिया स्पेशल 5 घंटे, रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस 4 घंटे, एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस 3 घंटे और योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस 2.30 घंटे देरी से आईं।
दूसरी ओर उपासना एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-वाराणसी वंदेभारत 2 से 4 घंटे देरी से आईं। बुधवार को नई दिल्ली से चलकर बनारस आने वाली काशी विश्वनाथ दूसरे दिन गुरुवार को 23.30 घंटे देरी से रवाना हुई। वहीं प्रयागराज रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस 7.30 घंटे रिशेड्यूल कर रवाना की गई।
वही बात हम वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की करें तो वाराणसी एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से गुरुवार को छह आने-जाने वाली उड़ानें विलंबित रहीं। आकासा एयरलाइंस और एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू जाने वाली दो उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसके अलावा इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2211 दिल्ली से सुबह 6.10 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचती है, लेकिन यह करीब तीन घंटे देरी से सुबह 9:55 बजे पहुंची। इसी तरह इंडिगो की फ्लाइट 6ई 371 मुंबई से सुबह 6:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचती है। यह तीन घंटे 50 मिनट देरी से सुबह 10:20 बजे पहुंची। आकासा एयरलाइंस की क्यूपी 1421 बंगलूरू से सुबह 9:55 बजे के बजाय सुबह 11 बजे पहुंची। इंडिगो एयरलाइंस की 6ई 582 खजुराहो से ढाई घंटे देरी से दोपहर 2:25 बजे वाराणसी पहुंची।
इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम बदल चुका है और अब लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार ठंड पिछले साल से भी ज्यादा पड़ेगी। ऐसे में उन्होंने लोगों को मौसम को नजरअंदाज न करने की सलाह भी दी है।












Click it and Unblock the Notifications