9 से 14 नवंबर तक देहरादून में होगा युवा महोत्सव,पवनदीप राजन समेत ये देंगे प्रस्तुती,जानिए क्या होगी थीम

9 से 14 नवंबर तक देहरादून में युवा महोत्सव का आयोजन होगा। जिसकी थीम इस बार राष्ट्रीय खेल रखी गई है। महोत्सव के पहले दिन मलखंब और पिट्ठू जैसे खेल प्रदर्शित किए जाएंगे ताकि लोगों को खेलों और विशेषकर हमारे देसज खेलों के प्रति आकर्षित किया जा सके।

उत्तराखंड की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने युवा महोत्सव को लेकर जानकारी दी। रेखा आर्या ने कहा कि देहरादून में 9 नवंबर की शाम से युवा महोत्सव का आग़ाज़ होने जा रहा है जिसके लिए विभाग द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Youth Mahotsav will held Dehradun from 9th to 14th November Pawandeep Rajan and others will perform know what will be the theme

महोत्सव 9 से 14 नवंबर तक राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में चलेगा। युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 09 नवंबर को सांय 6:00 बजे किया जाएगा। खेल मंत्री के मुताबिक, चूंकि प्रदेश में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है इसलिए 'युवा महोत्सव' कि थीम में राष्ट्रीय खेल भी शामिल किए गए हैं। इसके अंतर्गत महोत्सव के पहले दिन मलखंब और पिट्ठू जैसे खेल प्रदर्शित किए जाएंगे ताकि लोगों को खेलों और विशेषकर हमारे देसज खेलों के प्रति आकर्षित किया जा सके।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि युवा महोत्सव की इस वर्ष की थीम इनोवेशन इन स्पोर्ट्स साइंस पर आधारित है जिसके लिये महोत्सव में स्पोर्ट्स साइंस की प्रदर्शनी भी लगेगी। इसका लाभ यह होगा कि हमारी युवा पीढ़ी को खेल और विज्ञान का समग्र ज्ञान प्राप्त हो सकेगा।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा युवा महोत्सव में 10 नवम्बर के बाद अगले चार दिनों तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें गायक पवनदीप राजन, पांडवास बैंड, मीना राणा, विवेक नौटियाल समेत कई अन्य लोक कलाकारों के द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जायेगी।

युवा महोत्सव में खानपान को भी विशेष स्थान दिया गया है और खासतौर पर पहाड़ी व्यंजनों कि व्यवस्था की गई है। साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई स्पोर्टिंग ऐक्टिविटीज़ भी रखी गई हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा यह महोत्सव का समापन बाल दिवस यानी 14 नवंबर को होगा और राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार हेतु रखी गई ऑनलाइन ऑफ़लाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी उसी दिन पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।

मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक युवा महोत्सव को एक उद्देश्यपरक और मनोरंजन से परिपूर्ण कार्यक्रम बनाने का प्रयास किया गया है जिसमें सांस्कृतिक, तकनीक व वैज्ञानिक, मोटिवेशनल स्पीकर और स्टार्टअप की जानकारियों को युवाओं तक पहुंचाया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+