Yamunotri landslide: पैदल मार्ग पर हुए हादसे में अब तक बच्ची समेत दो शव बरामद, दो अब भी लापता, रेस्क्यू जारी

Yamunotri landslide update: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार को हुए भूस्खलन की घटना में कई यात्री चपेट में आ गए। जिसके बाद से लगातर रेस्क्यू कार्य जारी है। अभी तक दो शव बरामद हो चुके हैं। एक व्यक्ति घायल अवस्था में जबकि दो अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

मृतकों में जौनपुर यूपी के 9 वर्षीय बच्ची समेत दो लोग शामिल हैं। जबकि घायल दिल्ली और महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं। इस बीच जिला प्रशासन की टीम और उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्य भी जानकीचट्टी पहुंच चुके हैं। जो कि लगातार रेस्क्यू कार्य पर नजर बनाए हुए हैं।

Yamunotri landslide accident footpath uttar pradesh two bodies girl recovered two missing rescue

सोमवार शाम को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची बैंड के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से यात्री उसके चपेट में आ गए थे। जिसमें 4 से 5 लोगों के दबे होने की जानकारी मिली। सूचना पर तुंरत रेस्क्यू कार्य किया गया। जिसमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित पुलिस, राजस्व और लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग, मंदिर समिति की टीम शामिल है।

इस दौरान एक व्यक्ति को घायल अवस्था में निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि दो शव बरामद कर लिए गए। रात में अंधेरे की वजह से रेस्क्यू कार्य बंद करना पड़ा। मंगलवार सुबह दोबारा खोज बचाव अभियान शुरू कर दिया है। डीएम प्रशांत आर्य भी जानकीचट्टी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से घटना और रेस्क्यू से संबंधित जानकारी ली। यमुनोत्री धाम की यात्रा को भंडेलीगाड़ से ढाई किमी लंबे वैकल्पिक मार्ग से संचालित कराने का निर्णय लिया गया हैै। जिसके बाद से वैकल्पिक मार्ग से यात्रा को शुरू किया गया है।

घटना में मृतकों के नाम

  • हरिशंकर (उम्र 47) पुत्र ओमप्रकाश, निवासी- जौनपुर उत्तरप्रदेश
  • ख्याति (उम्र 09) पुत्री हरिशंकर उम्र, निवासी- जौनपुर उत्तरप्रदेश

घायल

  • रसिक भाई पुत्र वस राम भाई, निवासी 216 त्रिपाठी निवास निकट प्रतापनगर वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र

घटना में गुमशुदा

  • भाविका शर्मा (उम्र 11) पुत्री जॉय शर्मा, निवासी B-58 कृष्णाविहार नई दिल्ली
  • कमलेश जेठवा (उम्र 35) पुत्र कांतिबाई, निवासी मुंबई थाने महाराष्ट्र
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+