Yamunotri Dham: यात्रीगण कृपया ध्यान दें,यमुनोत्री धाम में शुरू किया गया गेट और वन वे सिस्टम,जानिए क्यों

दो दिन से सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग में चल रही अव्यवस्थाओं की सूचनाओं पर​ जिला प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए वन वे सिस्टम चालू कर दिया है।

जिसके बाद से यात्रा पटरी पर आ गई है। जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी के मध्य यात्रा गेट व वन वे सिस्टम से सुचारु रुप से चल रही है।

Yamunotri Dham Travelers please attention gate one way system started in Yamunotri Dham know why

इस बीच गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुक्की टॉप पर गेट /वन वे सिस्टम से ट्रैफिक को सुचारु चलाया जा रहा है। सुक्की टॉप पर भी दिन में जाम के हालात होने की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई करते हुए वन वे सिस्टम लागू किया गया है।

गंगोत्री हाईवे पर सुक्की के सात मोड़ पर दोपहर बाद करीब ढाई किलोमीटर लंबा जाम लगा। जिसके चलते तीर्थयात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। उत्तरकाशी में स्थित यमुनोत्री व गंगोत्री दोनों धामों में यात्रियों को सबसे ज्यादा जाम की स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।

जिला प्रशासन के इस वन वे सिस्टम का स्थानीय पुरोहित विरोध भी करने लगे हैं। उनका कहना है कि यात्रियों को कई जगह रोका जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यमुनोत्री धाम यात्रा में जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग पर यात्रियों के आवागमन और यमुनोत्री धाम में दर्शन सुव्यव्यस्थित, सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रहे हैं।

इसके साथ ही बताया गया है कि यमुनोत्री धाम यात्रा के लिए आज से विभिन्न पड़ावोे में यातायात नियंत्रण को देखते हुए गेट सिस्टम लागू किया गया है। जिससे यात्रा सुगम व व्यवस्थित है।

पुलिस की ओर से व्यवसायियों, होटल संचालकों और वाहन चालकों के लिए अपील भी जारी की गई। साथ ही जानकारी दी गई कि धाम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों मे बारिश का मौसम है, सभी श्रद्धालु बरसाती, छाता, गर्म कपडे व अन्य जरुरी सामग्री साथ रखकर यात्रा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+