शीतकाल तक के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, महाआरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब
भाई दूज के अवसर पर आज उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल तक के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने से पूर्व बड़ी संख्या में भक्त महाआरती में शामिल हुए और माता के जयकारों से यमुनोत्री धाम गूंज उठा।

बुुधवार को 12 बजे के विशेष मुहूर्त पर मां के आशीर्वाद के साथ मंदिर के कपाट पूरे शीतकाल के लिए बंद हो गए। मंदिर में तैयारी दीपावली के पहले से ही हो रही थी और इसके लिए 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया।
परंपरा के मुताबिक, हर साल की तरह मंदिर के कपाट बंद होने के बाद माता को डोली में बिठाकर खरसाली के लिए रवाना हुई। डोली के खरसाली पहुंचने पर ग्रामीणों ने बेहद खुशी और धूमधाम के साथ किया। बता दें कि इस बार यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड 7 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।









Click it and Unblock the Notifications