विश्व पर्यावरण दिवस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौधरोपण कर लोगों को किया जागरूक
पूरी दुनिया में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी इसको लेकर जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
देहरादून, 05 जून: पूरी दुनिया में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। भारत में भी इसको लेकर जगह-जगह कार्यक्रम हो रहे हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया।

सीएम धामी ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूकता के संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहना चाहिए। पर्यावरण को क्षति नहीं पहुंचाना चाहिए। कहा कि राज्य एक साफ शहर के रूप में जाना जाए इसके लिए हम काम करेंगे। वहीं, इस अवसर पर दिल्ली में भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।
'मिट्टी बचाओ आंदोलन' पर एक कार्यक्रम
दिल्ली के विज्ञान भवन में 'मिट्टी बचाओ आंदोलन' पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन की जमकर तारीख की। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं। सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन आज बधाई के पात्र हैं, मार्च में इनकी संस्था ने मिट्टी बचाओ आंदोलन की शुरुआत की थी और 27 देशों से होते हुए उनकी यात्रा 75वें दिन यहां पहुंची।
मिट्टी को बचाने के लिए बताए पांच प्रमुख बातें
मुझे संतोष है कि देश में पिछले 8 साल से जो योजनाएं चल रही हैं, सभी में किसी न किसी रूप से पर्यावरण संरक्षण का आग्रह किया गया। पर्यावरण रक्षा के भारत के प्रयास बहुआयामी रहे हैं। भारत ये प्रयास तब कर रहा है जब जलवायु परिवर्तन में भारत की भूमिका ना के बराबर है। पीएम ने कहा कि मिट्टी को बचाने के लिए हमने पांच प्रमुख बातों पर फोकस किया है पहला- मिट्टी को केमिकल फ्री कैसे बनाएं, दूसरा- मिट्टी में जो जीव रहते हैं उन्हें कैसे बचाएं और तीसरा- मिट्टी की नमी को कैसे बनाए रखें, उस तक जल की उपलब्धता कैसे बढ़ाएं। चौथा- भूजल कम होने की वजह से मिट्टी को जो नुकसान हो रहा है, उसे कैसे दूर करें और पांचवा- वनों का दायरा कम होने से मिट्टी का जो लगातार क्षरण हो रहा है, उसे कैसे रोकें।
-
धामी सरकार के 4 साल: जानिए कैसे विकास, निवेश, पर्यटन और रोजगार में हुए बड़े बदलाव, चार बड़ी उपलब्धियां -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश?












Click it and Unblock the Notifications