पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पति ने वेटिंलेटर पर भर्ती मासूम को दे दी सजा, हो गई दर्दनाक मौत

देहरादून में एक पिता ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद अपने बेटे पर अपना गुस्सा उतारा जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम का एक अस्प्ताल में इलाज चल रहा था। जिस वजह से उसके मुंह में ट्यूब लगी हुई थी।

देहरादून में एक पिता ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद अपने बेटे पर अपना गुस्सा उतारा जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम का एक अस्प्ताल में इलाज चल रहा था। जिस वजह से उसके मुंह में ट्यूब लगी हुई थी। आरोप है कि पिता ने अपनी पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे और झगड़ा करना लगा, लेकिन जब पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर ​दिया तो पिता ने गुस्से में बच्चे की ट्यूब को खींचा जिससे उसकी जान चली गई।

wife did not give money for liquor husband punished innocent admitted ventilator, died painful death

देहरादून की नत्थनपुर निवासी निशा की चार साल पहले बुलंदशहर निवासी लाला चौहान से शादी हुई। पति अक्सर शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता था। एक साल पहले निशा ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद वह मायके आ गई।

लेकिन बच्चे को एक गंभीर बिमारी थी। जिसे 24 जून को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे को तुरंत वेंटिलेटर पर रखा गया और इंसुलिन भी चढ़ाया जा रहा था। बच्चे के मुंह से सांस नली तक ट्यूब डाला गया था, ताकि सांस आती रहे। जिससे बच्चे के हालात में सुधार आ रहा था।

इस बीच अपने बेटे को देखने आरोपी पिता अस्पताल आया और पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगने लगा। जिस कारण दोनों में झगड़ा हो गया और गुस्से में पिता ने अपने मासूम के ट्यूब को खींच लिया। डॉक्टर्स ने तुरंत बच्चे को इनक्यूबेट किया गया। लेकिन वह बच नहीं सका। हादसे के बाद मां और नाना, नानी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस को अभी तक आरोपी पिता के खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+