उत्तराखंड चुनाव में कांग्रेस के लिए क्यों जरूरी है हरिद्वार? BJP पर डबल अटैक की तैयारी में हरीश रावत
परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 18 सितंबर से हरिद्वार में होगा शुरू
देहरादून, 8 सितंबर। उत्तराखंड में चुनावी साल में कांग्रेस पूरी रणनीति के तहत ही प्रचार-प्रसार में जुटी है। कुमाऊं के तराई क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा की सफलता के बाद अब कांग्रेस की नजर हरिद्वार सीट पर टिकी है। कांग्रेस को उम्मीद हैं कि किसानों के बीजेपी से नाराजगी का लाभ चुनावी साल में उन्हें हो सकता है। ऐसे में परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण 18 सितंबर से हरिद्वार में शुरू होने जा रहा है। पूर्व सीएम हरीश रावत का भी दावा है कि पहले चरण से भी दुगना उत्साह हरिद्वार में नजर आएगा। हरिद्वार लोकसभा सीट और ग्रामीण सीट पर हरीश रावत चुनाव लड चुके हैं। लेकिन जीत नहीं पाए ऐसे में हरीश रावत के लिए यह सीट कई मायने मेंं भी अहम हैा

कुमाऊं से गढ़वाल की और यात्रा का फोकस
सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस पूरे जोर-शोर से जनता के बीच जाकर परिवर्तन के लिए आशीर्वाद मांगने में जुटी है। 3 सितंबर से 6 सितंबर तक 4 दिनों तक कुमाऊं के तराई क्षेत्र में कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली। एकाध विवाद छोड़कर पार्टी पूरी यात्रा को ऐतिहासिक बता रही है। खासकर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की कमान संभाल रहे पूर्व सीएम हरीश रावत ने यात्रा को लेकर गदगद नजर आ रहे हैं। इस दौरान पार्टी में एकजुटता भी नजर आई हैप। इसी जोश को कायम रखते हुए कांग्रेस अब गढ़वाल से सटे हरिद्वार सीट पर दूसरे चरण में जाने की तैयारी में जुट गई है। कुमाऊं के तराई क्षेत्र से गढ़वाल के हरिद्वार सीट में आने का कारण देशभर में चल रहे किसान आंदोलन प्रमुो िख कारण है। तराई की तरह हरिद्वार सीट पर भी किसानों का अच्छा वोटबैंक है। ऐसे में किसानों को कांग्रेस से जोड़ने का यह बड़ा मौका कांग्रेस को लग रहा है। इसके साथ ही बीजेपी ने अपने जनआशीर्वाद यात्रा की शुरूआत श्रीनगर गढ़वाल से की जो कि कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की सीट है। अब कांग्रेस इसका जबाव बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की सीट से देना चाहेगी। जिससे दोनों दलों का हिसाब बराबर हो जाएगा। मदन कौशिक हरिद्वार सीट से ही विधायक हैं। इस तरह से कांग्रेस एक तीर से
दो निशान लगाने की कोशिश में है।

टिकट बंटवारे के फॉर्मूले पर फोकस
कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा के पहले चरण और दूसरे चरण के बीच 10 दिन से ज्यादा का समय रखा है। इसके पीछे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल अपनी नई जिम्मेदारी को समझने और संगठन को मजबूत करने में जुटेंगें। गणेश गोदियाल को बतौर प्रदेश अध्यक्ष 2 माह पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में वे अपने संगठन को और मजबूत करने के लिए संगठन के पदों को भरने का काम भी करेंगे। इसके लिए वे होमवर्क में जुट गए हैं। कांग्रेसी सूत्रों का दावा है कि गणेश गोदियाल श्राद्ध पक्ष से पहले संगठन और अन्य पदों पर जिम्मेदारी बांट स कते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने मैनिफेस्टो के साथ ही टिकट के फॉमूले पर भी पार्टी होमवर्क कर रही है। गणेश गोदियाल ने साफ किया है कि सिटिंग विधायक के साथ ही 50 परसेंट सीटों पर टिकट फाइनल हो चुके हैं। इसके अलावा चुनाव अभियान की कमान संभाल रहे पूर्व सीएम हरीश रावत पंजाब कांग्रेस के कलह को निपटाने के लिए दिल्ली दौरे पर हैं। जिसको निपटाने के बाद ही हरीश रावत पूरी तरह से उत्तराखंड में परिवर्तन यात्रा पर फोकर करने का प्लान बना रहे हैं।

कांग्रेस के संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि
परिवर्तन यात्रा में कांग्रेस को अपार सहयोग और जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। 18 सितंबर से हरिद्वार में परिवर्तन यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत अपनी-अपनी दूसरी जिम्मेदारियों को भी निभा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications