तीरथ रावत के इस्तीफे के बाद कौन हो सकता है उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री, चर्चा में हैं ये 4 नाम

तीरथ रावत के इस्तीफे के बाद कौन हो सकता है उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री, चर्चा में हैं ये 4 नाम

देहरादून, 03 जुलाई: उत्तराखंड में सियासी हलचल के बीच तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार (02 जुलाई) की रात 11 बजे मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक दो दिनों में नए सीएम के नाम का ऐलान कर सकती है। बीजेपी ने आज शनिवार (03 जुलाई) शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है। बीजेपी नेतृत्‍व अब मौजूदा विधायकों में से किसी एक को उत्तराखंड का नया सीएम बना सकती है। इस बैठक में किस विधायक को सीएम बनाया जाए, इसपर मुहर लग सकती है। उत्तराखंड बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा है कि ये बैठक देहरादून में शनिवार शाम 3 बजे होगी, सभी विधायकों को देहरादून में आने को कहा गया है।

Recommended Video

      CM Tirath Singh Rawat Resigned: Uttarakhand BJP ने आज बुलाई विधायक दल की बैठक | वनइंडिया हिंदी
      Tirath Singh Rawat

      रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज को पर्यवेक्षक के तौर पर देहरादून जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में बैठक की जाएगी।

      ये चार नाम चर्चा में

      मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीएम बनने की लिस्ट में राज्य सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत का नाम सबसे टॉप पर आ रहा है। इसके बाद राज्‍य सरकार में मंत्री बंशीधर भगत, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत का नाम भी नए मुख्यमंत्री की चर्चा लिस्ट में शामिल है।

      धन सिंह रावत श्रीनगर विधानसभा से विधायक हैं। ये उत्तराखंड बीजेपी में संगठन मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं बंशीधर भगत कालाढूंगी विधानसभा सीट से विधायक हैं। हरक सिंह रावत और सतपाल महाराज दोनों कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+