गंगाजल लेने के दौरान तेज बहाव में बहने लगा कांवड़िया,आशिक अली ने बचाया, एसडीआरएफ ने ऐसे संभाला आज मोर्चा

हरिद्वार में कावड़ मेला ड्यूटी में तैनात एसडीआरएफ टीम द्वारा अलग-अलग घाटों में दो कांवड़िये को डूबने से बचाया है।

गंगाजल लेने के दौरान एक कांवड़िया अनियंत्रित होकर गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। कांवड़िये को एसडीआरएफ टीम के तैराक आशिक अली ने बचाया।

While taking Ganga water Kanwaria started flowing in strong current Ashiq Ali saved it SDRF handled the situation like this today

कांवड़ मेला ड्यूटी हरिद्वार में एसडीआरएफ टीम को यात्रियों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील घाटों पर नियुक्त किया गया है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार आज 22 जुलाई 2024 को हरिद्वार के कांगड़ा घाट में गंगाजल लेने के दौरान एक कांवड़िया अनियंत्रित होकर गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा।

कांवड़िये को बहता देख मौके पर मौजूद एसडीआरएफ टीम के तैराक आशिक अली, शिवम, व आपदा मित्र द्वारा बिना देरी किए कावड़िये को सुरक्षित बाहर निकाला, वहीं दूसरी ओर बैरागी कैंप में एक व्यक्ति नदी के बहाव में बह रहा था जहां घाट में मौजूद एसडीआरएफ टीम के रमेश भट्ट व विजय खरोला, ने बह रहे व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू किए गए कावडियों का नाम

  • पवन कुमार पुत्र श्री राजकुमार उम्र 29 साल, रोहतक हरियाणा
  • गिरीश कुमार, उम्र 45 (बैरागी कैंप घाट)

उत्तरकाशी- चिन्यालीसौड़ में आर्च पुल के पास बीच नदी में फंसे 02 व्यक्तियों को एसडीआरएफ ने सकुशल रेस्क्यू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 22 जुलाई को एसडीआरएफ टीम को प्रातः 5:30 पर सूचना प्राप्त हुई कि आर्च पुल, चिन्यालीसौड़ के पास नदी के बीच में 02 व्यक्ति फंसे हुए है जो तेज बहाव के कारण वहां से निकलने में असमर्थ है।

सूचना पर पोस्ट चिन्यालीसौड़ से SI सचिन रावत के नेतृत्व में SDRF टीम मय राफ्ट व आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए राफ्ट की सहायता से नदी के बीच में पहुँचकर फंसे हुए दोनों व्यक्तियों को रेस्क्यू कर नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू किये :-

  • विजय भूषण S/O इंद्रदेव नौटियाल ग्राम तुल्याड़ा सुनारगांव, उम्र 49
  • किशोरी लाल S/O बड़की लाल उम्र 49 वर्ष, निवासी सिगोट डंडा उत्तरकाशी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+