Fake job scams के पीछे कौन से देश हैं शामिल, क्या होता है ये स्कैम, कैसे बचें? सीओ साइबर ने दी ये जानकारी
fake job scams रोजगार की तलाश में युवा आजकल जॉब स्कैम में फंसते जा रहे हैं। जिसमें युवाओं का पैसा तो लगता ही है, मानसिक और शारीरिक रुप से भी बुरी तरह फंस जाते हैं।
ऐसे जॉब स्कैम से कैसे बचा जाए और इसके पीछे कौन लोग हैं। इन सब मुद्दों पर वन इंडिया ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के सीओ अंकुश मिश्रा से खास बातचीत की। साथ ही इस स्कैम के बारे में विस्तार से जानकारी जुटाई।

इंटरनेट और एजेंट के जरिए विदेशों में नौकरी का लालच और लाखों रुपए कमाने के चक्कर में युवा अपने भविष्य और परिवार के साथ धोखा कर रहे हैं। इसके पीछे साउथ एशियन कंट्री के गिरोह काम कर रहे हैं। जो कि भारत के युवाओं को झांसे में लेकर उन्हें गलत धंधे में धकेल रहे हैं।
Recommended Video
कुछ युवा इस धंधे में संलिप्त हो जाते हैं, लेकिन कुछ इस गंदगी से बाहर आना चाहते हैं। ऐसे में इसके लिए सरकार,पुलिस लगातार अवेयर कर रही है। ऐसा ही मामला उत्तराखंड से सामने आया है। जहां 15 से ज्यादा युवा म्यामांर में फंसं हुए हैं। इन युवाओं को थाइलैंड में नौकरी का लालच दिया गया और अब म्यांमार में गलत काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। जिसके लिए इन्हें पहले बंधक बनाया गया है। अब ये युवा सरकार से गुजारिश कर घर आने के लिए अपील कर रहे हैं।
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के सीओ अंकुश मिश्रा ने बताया कि युवाओं को जॉब का लालच दिया जा रहा है। जिसमें साउथ एशियन कंट्री जिनमें कंबोडिया, थाइलेंड, सिंगापुर, म्यामांर आदि देश शामिल हैं। जो कि पहले युवाओं को जॉब का लालच देते हैं। लेकिन इसके बाद पहले युवाओं का पासपोर्ट जब्त कर लेते हैं। अंकुश मिश्रा ने बताया कि इस तरह के दो केस सामने आते हैं। एक तो जो लोग वहां जाकर उस जॉब को एक्सेप्ट कर देते हैं और उसी धंधे में शामिल हो जाते हैं।
जबकि दूसरे कुछ लोग अपने देश वापस आना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम वित्तीय साइबर फ्रॉड को लेकर आ रही कंप्लेन पर काम करते हैं। इन्वेस्टमेंट फ्रॉड आजकल सबसे ज्यादा आती हैं। ये भी साउथ एशियन कंट्री से हो रहे हैं। सीओ ने कहा कि जॉब स्कैम को लेकर लोगों से अपील की जाती है कि वे जिला पुलिस को पहले सूचित करें।
ऐसी शिकायत में पहले एक एप्लीकेशन में पूरी डिटेल देनी होती है किसके माध्यम से विदेश गए, एजेंट की जानकारी, फ्लाइट, पासपोर्ट की जानकारी। अगर वो वापस आना चाहते हैं तो दूतावास के जरिए कोशिश की जा सकती है। इसके साथ ही अगर कोई आनलाइन जॉब का आफर देता है तो पहले उसे क्रॉस चेक जरुर करें। कॉल सेंटर ऐसे क्राइम के बारे में तुरंत घर वालों को सूचित करें और पुलिस को सूचना दें। ऐसे कॉल सेंटर या कंपनियों पर दूतावास लीगल एक्शन ले सकता है।












Click it and Unblock the Notifications