Olympics 2024 में दो कांस्य पदक विजेता मनु भाकर ने कहां सीखीं बारीकियां,एकेडमी से एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट

पेरिस ओलंपिक में शूटिंग में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। मनु भाकर के पदक जीतने के बाद से देहरादून स्थित जसपाल राणा शूटिंग एकेडमी में खूशी का माहौल है।

वन इंडिया टीम ने एकेडमी में जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा से खास बातचीत की है। नारायण सिंह राणा ने मनु और उनके कोच जसपाल राणा के इस सफर के बारे में विस्तार से बातचीत की।

Where Manu Bhakar two bronze medalist Olympics 2024 learn nuances exclusive ground report academy

उन्होंने बताया कि मनु और जसपाल का इसके पीछे लंबा संघर्ष है। उन्होंने कहा कि इसका रिजल्ट मिलना ही था। हालांकि वे मानते हैं कि मनु को इससे ज्यादा रिजल्ट मिल सकता था। लेकिन फिर भी वे संतुष्ट हैं। वे कहते हैं कि ओलंपिक में जब अपने देश भारत का झंडा चढ़ता है तो सभी देशवासियों को इसका गर्व महसूस होता है। उन्होंने कहा कि मनु ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Recommended Video

    Olympics 2024 में दो कांस्य पदक विजेता मनु भाकर ने कहां सीखीं बारीकियां,एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट

    मनु के पर्सनल कोच हैं जसपाल
    जसपाल मनु का पर्सनल कोच बनकर गया है। एक साल से मनु देहरादून में यहीं से ट्रेनिंग ले रही है। ये हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। नारायण सिंह राणा ने बताया कि जसपाल राणा ने एशियन गेम्स में ​हैट्रिक बनाई है। साथ ही शूटिंग में कई मेडल अपने नाम किए हैं। इस तरह से जसपाल का 25 साल से ज्यादा अनुभव है।

    पूरा परिवार शूटिंग से जुड़ा
    उन्होंने कहा कि जब मनु ने निशाना बनाया तो जसपाल का रिएक्शन देखने लायक था। उनका पूरा परिवार शूटिंग से जुड़ा है। वे मूल रुप से टिहरी के दूरस्थ गांव से आते हैं। बचपन से ही काफी विपरीत परिस्थितियों के बीच उन्होंने अपनी जिम्मेदारी के साथ जसपाल को शूटिंग सिखाई। वे खुद जसपाल के शूटिंग के कोच थे।

    जसपाल की बेटी भी है शूटर
    उन्होंने बताया कि छोटा बेटा सुभाष राणा पेरा ओलपिंक टीम का कोच है। जो कि पिछले बार पांच मेडल लेकर आए थे। 15 दिन बाद इनसे भी मेडल की उम्मीदें बनी हुई है। मेरी बेटी सुषमा राणा सिंह कॉमनवेल्थ गेम की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। जो कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बहू हैं। जसपाल राणा की बेटी देवांशी राणा भी मनु भाकर के साथ शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। दोनों ने ही साथ ट्रेनिंग ली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+