'कुछ सही तो कुछ गलत,कुछ...' खाद्य पदार्थों में गंदगी पर धामी सरकार के सख्त फैसले पर क्या है जनता की राय
Ground report: उत्तराखंड में धामी सरकार ने खाने पीने की चीजों में साफ सफाई से लेकर किसी भी तरह की गंदगी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एसओपी जारी करने के साथ ही पुलिस ने चेकिंग अभियान भी शुरू कर दिया है।
होटल,ढ़ाबों, रेस्टारेंट समेत स्ट्रीट फूड वालों को सख्ती से नियमों का पालन करवाया जा रहा है। पुलिस किचन में भी पैनी नजर रख रही है। इसके लिए कैमरे लगाने, कर्मचारियों को आईकार्ड से लेकर साफ सफाई के सामान उपलब्ध कराने और जरुरी इंतजाम करने को कहा है।

Recommended Video

धामी सरकार के इस फैसले को होटल, ढ़ाबा और खाने पीने की चीजें बेचने वाले लोगों के साथ वन इंडिया ने ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए लोगों से बातचीत कर आम लोगों की राय ली। वन इंडिया के देहरादून के कई इलाकों में लोगों से बात की। रेलवे स्टेशन के सामने बाजार में होटल,ढ़ाबों के संचालकों से वन इंडिया ने धामी सरकार के आदेश पर राय ली।
कुछ तो है कुछ लोग माहौल खराब कर रहे
रेस्टोरेंट के ओनर विक्रम अरोड़ा ने कहा कि सरकार का फैसला बिल्कुल सही है।साफ सफाई से लेकर सुरक्षा आदि का खास ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के जो भी आदेश हैं, उन्हें फॉलो किया जाएगा। जिस तरह के वीडियो या घटनाएं सामने आ रहे हैं उस पर उन्होंने कहा कि कुछ तो है। कुछ लोग इस तरह माहौल खराब करते हैं, लेकिन हर कोई ऐसा नहीं हो सकता है।
खाना कैसे बन रहा हमारे सामने हो
होटल में खाना खा रहे अंकुर मल्होत्रा ने भी धामी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जो भी खाना बन रहा है, कैसे बन रहा हमारे सामने होना चाहिए। इसमें क्या गलत है।
साफ सफाई जरुरी
होटल की किचन में काम करने वाले दीपक ने कहा कि सबसे पहले साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। कोशिश की जाती है कि कस्टमर को अच्छा, साफ और अच्छी क्वालिटी का भोजन परोसा जाए। इसके लिए पूरी सावधानी बरती जाती है।
घर में सफाई तो होटल में क्यों नहीं
रेस्टोरेंट की मैनेजर पूजा चावला ने भी धामी सरकार के इस फैसले का सही बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का ये आदेश बिल्कुल सही है। हम घर में भी खाना पूरी साफ सफाई के साथ बनाते और खाते हैं तो फिर बाहर कैसे गंदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कस्टमर को ये जानने का हक है कि कहां और कैसे खाना बन रहा है। कैमरे के साथ ही जो भी फैसले लिए गए हैं वो सही हैं सभी के हित में है।
वायरल वीडियो की सच्चाई का कुछ कह नहीं सकते
रैनू जैन सालों से खाने पीने का ढ़ाबे का संचालन कर रही हैं। वे कहती हैं कि जब साफ सफाई होगी तभी कस्टमर आएगा। साफ सफाई का ध्यान तो रखना ही होता है। सरकार ने जो भी नियम बताए हैं वो सही हैं फॉलो करेंगे। वायरल हो रहे वीडियो पर उन्होंने कहा कि कुछ सही है तो कुछ गलत भी इनकी सच्चाई का कुछ कह नहीं सकते हैं।
गलती पड़ सकती है भारी
एक दुकान में लड्डू बना रहे राजेश से जब हमने सरकार के इस फैसले को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि वे पहले से ही साफ सफाई का ध्यान रखते हैं। खाने का सामान सही तरीके से व्यवस्थित रखना पड़ता है। किसी भी तरह की गलती भारी पड़ सकती है
।












Click it and Unblock the Notifications