विरोध सिर्फ वो कर रहे हैं कि जो अंबेडकर के हमेशा खिलाफ.... गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर क्या बोले दूनवासी
Home Minister Amit Shah controversy Ambedkar: गृह मंत्री अमित शाह की बाबा साहब अम्बेडकर पर संसद में की गई टिप्पणी को लेकर देश भर में नई बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहां विपक्ष इस बयान को बाबा साहब और संविधान का अपमान बता रही है तो दूसरी तरफ कुछ लोग बयान को गलत तरीके से पेश करने की बात कर रहे हैं।
Recommended Video
देहरादून में अमित शाह के बयान को लेकर लोगों का क्या कहना है इस पर वन इंडिया ने आम लोगों और प्रबुद्धजनों से भी बात की। व्यापारी विवेक अग्रवाल का कहना है कि अमित शाह सुलझे हुए आदमी है। उन्होंने जो कहा उनके बयान को गलत तरीके से विपक्ष पेश कर रहा है।

अग्रवाल ने कहा कि हमेशा से तुष्टीकरण की राजनीति होती आ रही है,संविधान में भी बदलाव किए गए, जो कि अंबेडकर जी ने बनाया था। जब अंबेडकर चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, तब कांग्रेस ने विरोध किया था, आज वो ही इस बात को लेकर संसद की कार्रवाई को रोकने के लिए ये सब कर रहे हैं। जबकि देशहित के मामलों में विपक्ष ने मुंह तक नहीं खोला।
मोहनलाल ने कहा कि कांग्रेस का काम हमेशा इसी तरह का दुष्प्रचार करना है। अमित शाह ने जो कहा वह गलत नहीं कहा। कांग्रेस को इस पर राजनीति करने की जरुरत नहीं है। राजेश कुमार सिंघल ने इस मुद्दे को लेकर कहा कि कांग्रेस को पहले अमित शाह का पूरा बयान सुनना चाहिए।
अमित शाह से कांग्रेस को चेताया है कि कांग्रेस कभी भी अंबेडकर के संविधान के मार्ग पर चलती नहीं बल्कि सिर्फ नाम जपने का काम करती है। अंबेडकर का कांग्रेस ने हमेशा विरोध किया। अशोक ठाकुर ने कहा कि पूरे देश में कोई विरोध नहीं है। विरोध सिर्फ वो लोग कर रहे हैं कि जो अंबेडकर के हमेशा खिलाफ रहे हैं। अमित शाह ने ऐसा कोई गलत बयान नहीं दिया। जिसका इतना विरोध कांग्रेस कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications