लोकसभा चुनाव के ऐलान से ठीक पहले होली का तोहफा,देहरादून में क्या है पेट्रोल डीजल के दाम,जानिए कितना पड़ा असर

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम कम कर आम लोगों को बड़ी राहत दी है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल के रेट आज यानि शुक्रवार को 93.11 ₹/L हो गया है। जो कि एक दिन पहले 95.21 ₹/L था। इस तरह पेट्रोल के दाम में दो रूपए 10 पैसे का अंतर आया है।

what is price of petrol and diesel in Dehradun how much affected Holi gift Lok Sabha elections

इसके साथ ही हरिद्वार में 92.60 ₹/L जबकि चमोली में 95.85 ₹/L दाम है। डीजल का दाम देहरादून में 87.95 ₹/L हो गया है। जो कि एक दिन पहले 90.29 ₹/L पर पहुंच गया था। इस तरह डीजल में दो रूपए 34 पैसे की कमी आई है। हरिद्वार में डीजल 87.43 ₹/L जबकि चमोली में 90.64 ₹/L पर आ गया है। पेट्रोल डीजल के दाम कम होने से हर चीज के दाम पर असर पड़ता है। जिससे घरेलू सामान और अन्य चीजों के दाम भी कम हो सकते हैं।

बता दें कि इस माह होली का त्यौहार भी है। इससे पूर्व सरकार ने सिलेंडर के दाम भी 100 रूपए तक कम कर दिया। जिससे लोगों को दो गुनी राहत मिली है। प्राइवेट नौकरी करने वाले अंकित काला का कहना है कि रोज कार्यालय जाने के लिए दो से चार किमी जाना पड़ता है। ऐसे में सेलरी का काफी हिस्सा पेट्र्रोल भराने में चला जाता है। पेट्रेाल डीजल के दाम कम होने से काफी राहत मिलेगी।

चुनाव से पहले सरकार के इस फैसले से वे काफी खुश दिखे। उन्होंने कहा कि इसका चुनाव पर असर जरूर पड़ता है। डॉ सुमेश ने कहा कि चुनाव से पहले भले ही सरकार ने ये फैसला लिया हो लेकिन आम आदमी को इससे फायदा ही होगा। जितने भी समय रेट कम रहेंगे। जेब पर कम असर पड़ेगा।

रूचि नेगी का कहना है कि महंगाई बहुत बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल के दाम से घर का हर आइटम महंगा हो गया है। सरकार ने फेस्टिव सीजन में महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है।

शिवानी सेमवाल का कहना है कि स्टूडेंट्स वर्ग को भी दाम कम होने से बहुत फायदा होगा। जब घर से खर्चे के लिए ​पैसे लिमिट में मिलते हैं तो पेट्रोल के दाम कम होने से थोड़ा पैसा बच जाता है। जो कि आगे काम आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+