निकाय चुनाव के मतदान के दौरान ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस की MLA ममता राकेश फूट फूटकर रोईं, VIDEO VIRAL
Congress MLA mamta rakesh: उत्तराखंड निकाय चुनाव को लेकर मतदान तो निपट गया, लेकिन जगह जगह अव्यवस्थाओं की शिकायत सामने आती रही। इस बीच कई जगहों से बवाल की खबरें भी सामने आई हैं। सोशल मीडिया में निकाय चुनाव के दौरान हुए बवाल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
कांग्रेस की भगवानपुर से विधायक ममता राकेश का फूट फूटकर रोने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।हरिद्वार जिले के भगवानपुर वार्ड नंबर 5 में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। जब पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए बल प्रयोग किया।

इस दौरान कांग्रेस विधायक ममता राकेश और उनके पुत्र अभिषेक राकेश अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 5 के गेट पर धरने पर बैठ गए। विधायक ममता राकेश और उनका पुत्र अभिषेक राकेश इस घटनाक्रम के बाद रोते हुए धरने पर बैठे और अपने गुस्से का इजहार किया। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बूथ कैप्चरिंग की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद 300 से ज्यादा वोटर्स को वार्ड से बाहर भगाया गया। वहीं, मीडिया को भी जबरदस्ती धक्का देकर बाहर किया गया, जिससे माहौल और भी गरमा गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह सब बूथ कैप्चरिंग की साजिश के तहत किया जा रहा है, जिससे चुनाव के निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने इस पूरी घटना के बाद आमरण अनशन पर बैठने की घोषणा की और कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वह धरने से उठेंगे नहीं। उन्होंने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र का हनन है।
बताया जा रहा है कि हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में बीडी इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र के अंदर लाइन में लगी महिलाओं पर किसी शरारती तत्व ने पत्थर फेंके। जिसके बाद ये बवाल हुआ। इससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
पुलिस ने भी लाठी फटकराते हुए भीड़ को दूर तक खदेड़ा. वहीं मामले को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। जिसके बाद विधायक अपने बेटे के साथ विरोध करने के लिए धरने पर बैठी रही।












Click it and Unblock the Notifications