WED in india: जानिए उत्तराखंड की 5 खूबसूरत और धार्मिक जगहें, जो हैं बेस्ट वेडिंग डेस्टिनेशन
WED in india: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड ग्लोबल इंवेस्टर समिट में युवाओं और ऐसे लोगों को उत्तराखंड में शादी करने का सुझाव दिया जो विदेशों में जाकर शादी करते हैं। पीएम मोदी ने इसे मेक इन इंडिया की तरह वेड इन इंडिया मुहिम चलाने की बात कही। उत्तराखंड में कई ऐसे खूबसूरत लोकेशन है, जहां शादियां होती है। आइए उत्तराखंड की ऐसी 5 बेस्ट लोकेशन के बारे में जानते हैं जो कि वेडिंग डेस्टिनेशन का विकल्प है।

देहरादून
देहरादून शहर के आसपास रायपुर, मालदेवता, थानो रोड, राजपुर रोड, मसूरी रोड, प्रेमनगर, पौंधा, चकराता रोड, डोईवाला आदि कई ऐसे लोकेशन हैं। जहां कई लोग वैवाहिक कार्यक्रम करते आ रहे हैं। शहर के आसपास अब कई रिजॉर्ट भी बने हुए हैं। जहां सालभर शादियां होती है। इन लोकेशन के चार्ज शादी और गेदरिंग के हिसाब से चार्ज होती हैं। इसके साथ ही शहर में भी कई ऐसे होटल और फॉर्म हाउस हैं। जहां कई बड़े घरानों की शादियां हो चुकी हैं।
मसूरी
पहाड़ों की रानी पर्यटकों के घूमने फिरने और हनीमून के लिए बेस्ट विकल्प तो है ही अब शादियों के लिए भी मसूरी वेडिंग डेस्टिनेशन के रुप में फेमस होता जा रहा है। मसूरी में होटल, वेडिंग प्वाइंट और पहाड़ों में आसपास बने रिजॉर्ट शादी के लिए बेहतर विकल्प बनते जा रहे हैं। मसूरी में शांत वादियां और भीड़भाड़ से दूर लोग आकर शादी और वैवाहिक कार्यक्रम को आराम से इंजॉय करने के लिए पहुंचते हैं। मसूरी में कई वीआईपी शादी हो चुकी है।
ऋषिकेश
तीर्थनगरी और योगनगरी वेडिंग के लिए भी वेस्ट लोकेशन हैं। गंगा किनारे, खूबसूरत पहाड़ियों के बीच ऐसे रिजॉर्ट और वेडिंग प्वाइंट है, जहां शादी को यादगार बनाया जा सकता है। ऋषिकेश इलाके से लगे कई ऐसी लोकेशन हैं, जहां पर लोग घूमने फिरने और मस्ती के लिए पहुंचते हैं। यहां अब कई शादियां भी होने लगी हैं। जो परिवार एक ही जगह पर आकर रीति रिवाज और पंरपरा से वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं, वे यहां आकर शादी प्लान करते हैं।
त्रियुगीनारायण
उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग जिले में त्रिजुगीनारायण (त्रियुगीनारायण) मंदिर शिव पार्वती के विवाह स्थल के रूप में जाना जाता है। जहां लोग दर्शन करने के साथ ही अपने शादीशुदा जिदंंगी की सुख शांति की कामना के लिए जरुर पहुंचते हैं। ये मंदिर अब वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी फेमस हो गया है। भगवान विष्णु को समर्पित होने के बावजूद मंदिर शिव पार्वती के विवाह और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रसिद्ध है। त्रियुगीनारायण मंदिर को उत्तराखंड सरकार ने साल 2018 में वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में शुरूआत की। जिसके बाद यहां देश विदेश से कई हस्तियां शादी करने पहुंच चुकी हैं। मंदिर में शादी करने के लिए पुरोहित समाज के ऑफिस में 1100 रुपए से रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। शादी करने के इच्छुक जोड़े केमाता पिता की सहमति के बाद ही मंदिर समिति शादी करवाती है।
उत्तरकाशी
बाबा काशी विश्वनाथ की धरती पर कई जोड़े शादी के बंधन में बंधते हैं। मंदिर में फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने का हिंदू मान्यताओं में खास परंपरा है। स्थानीय से लेकर देश ही नहीं विदेश के लोग भी यहां विवाह के बंधन में बंधने को आते हैं। इसके साथ ही उत्तरकाशी क्षेत्र में कई सुंदर लोकेशन पर रिजॉर्ट बने हुए हैं, जहां शादी और अन्य वैवाहिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इसके साथ ही सीजन खुला होने पर गंगोत्री धाम में भी लोग शादी के लिए पहुंचते हैं। यात्रा काल में विदेशी जोड़े तक यहां शादी के लिए आते हैं और भारतीय संस्कृति के हिसाब से ही फेरे व अन्य परंपरा को निभाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications