Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, बद्रीनाथ में दिखा खूबसूरत नजारा, आगे ये है मौसम का हाल
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। बद्रीनाथ समेत प्रदेश के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर लिपटने से सर्द मौसम हो गया है। बद्रीनाथ में बर्फ से ढकी चोटियां और हल्की धूप से बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला।

इस हफ्ते से और तापमान गिरने की संभावना
बदरीनाथ धाम में कई दिनों से मौसम ने करवट बदली हुई है। धाम में बर्फबारी से मौसम में भारी बदलाव नजर आ रहा है। बर्फबारी से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बद्रीनाथ के साथ ही हेमकुंड साहिब, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में बर्फबारी की सूचना है। पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का अहसास होने लगा है। इस हफ्ते से और तापमान गिरने की संभावना है।
रविवार से मौसम फिर बदल सकता है
मौसम विभाग के अनुसार रविवार से एक बार फिर पहाड़ों में हल्की वर्षा, बर्फबारी हो सकती है। अगले कुछ दिनों में मौसम में ठंडक और बढ़ने के आसार हैं। रविवार से मौसम फिर बदल सकता है। दो दिन उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में हल्का हिमपात हो सकता है। निचले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है और तापमान में गिरावट आ सकता है। देहरादून में भी बीते कुछ दिनों से मौसम में ठंड बढ़ गई है। सुबह शाम पाला गिरने से भी अत्यधिक ठंड का एहसास होने लगा है। पहाड़ों में बर्फबारी का असर दून में भी नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications