Uttarakhand weather: भारी से भारी वर्षा का अलर्ट, दो दिन बंद रहेंगे प्रदेशभर के सभी स्कूल
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने प्रदेश भर के सभी जिलाधिकारियों को 14 व 15 जुलाई को सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड में आने वाले दिन भारी गुजर सकते हैं। मौसम विभाग ने भारी से भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। जिसके बाद राज्य आपदा परिचालन केंद्र ने प्रदेश भर के सभी जिलाधिकारियों को अत्यधिक वर्षा की चेतावनी के साथ 14 व 15 जुलाई को सभी स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी छुट्टी दी गई है। इसको लेकर आदेश शासन स्तर से जारी किए किए गए हैं।

उत्तराखंड में मौसम फिर से डराने लगा है। गुरूवार को सुबह भारी के बाद दिनभर मौसम साफ रहा। लेकिन शुक्रवार से सोमवार तक फिर मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कुछ जिलों के लिए भारी से भारी वर्षा का आशंका जताई गई है। भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। हरिद्वार में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर महादेव चट्टी पर एक यात्री बस सड़क पर पलट गई। बस 19 यात्रियों को लेकर श्रीनगर से ऋषिकेश जा रही थी। दुर्घटना में सभी सवारी सुरक्षित हैं।
टिहरी-घनसाली रोड पर नंदगांव के पास गदेरा पार करते समय दो कांवड़ियों पर पहाड़ी से अचानक मलबा आ गिरा। बताया जा रहा है कि दोनों यात्री मेरठ के हैं और वे गंगोत्री से केदारनाथ जा रहे थे। हादसे में एक युवक खाई में गिरने से लापता और दूसरा सकुशल है। भारी बारिश के बाद कोटद्वार भाबर मार्ग पर मालन पुल अचानक टूट गया। जिसके चलते यहां आवागमन पूरी तरह से ठप है।
साथ ही भारबर क्षेत्र का कई गांव से संपर्क टूट गया है। हरिद्वार में देर रात बारिश हो रही है। वहीं, इस बीच बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी है। बदरीनाथ हाईवे आज भी छिनका, बेनाकुली, पागलनाला व कंचनगंगा में बंद है। जिसके चलते करीब सात हजार यात्री रास्ते में फंसे हैं। गंगोत्री हाईवे भी जगह जगह बंद है। जिससे कई जगह यात्री फंसे हैं।












Click it and Unblock the Notifications