Weather Alert: 26 जून से उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एडवाइजरी

उत्तराखंड में 26 जून से प्रदेश में भारी बारिश की संभावना

देहरादून, 25 जून। उत्तराखंड में मानसून भले ही अभी ​पीछे खिसक गया हो, लेकिन 26 जून से प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई। मौसम विभाग ने रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर​ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मानसून के दस्तक देने की उम्मीद अब 28-29 तक आने की जताई गई है।साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग के जिलों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है।

Weather- Heavy rain alert in Uttarakhand from June 26, advisory issued for passengers Chardham

26 जून से बारिश होगी जारी
मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। बीते कई दिनों से पहाड़ों से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे गर्मी एक बार फिर परेशान कर रही है। लेकिन अब मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 26 जून से बारिश का अनुमान लगाया है। 26 को पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है। जिसको लेकर अलर्ट भी किया गया है। बारिश का क्रम 26 से लगातार जारी रहेगा। जिन जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट है, उनमें रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर शामिल हैं। इधर मानसून के लिए अभी 2 से 3 दिन का इंतजार करना पड़ सकता है। पहले 26 जून को मानसून के दस्तक देने की उम्मीद लगाई गई थी। जो कि अब 28-29 तक आने की संभावना जताई गई है
पर्यटन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
इधर भारी बारिश और प्री मानसून के दस्तक देने के साथ ही पर्यटन विभाग ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। सभी यात्रियों को मौसम अपडेट लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस यात्रा सीजन में अब तक चारों धामों में से यमुनोत्री धाम में तीन लाख से ज्यादा, गंगोत्री धाम में चार लाख से ज्यादा, केदारनाथ धाम में सात लाख से ज्यादा और बदरीनाथ धाम में आठ लाख से ज्यादा यात्री दर्शन के लिए आ चुके हैं। अब तक 23 लाख 80 हजार 448 यात्री उत्तराखंड में यात्रा सीजन के दौरान पहुंच चुके हैं। सतपाल महाराज ने पर्यटन विकास परिषद परिसर में बने चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की संख्या में कमी जरूर आई है, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ अभी भी धामों में नजर आ रही है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आने वाला समय थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। प्री मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे चुका है। पर्यटन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों से मौसम के हिसाब से यात्रा करने को कहा जा रहा है। साथ ​ही रजिस्ट्रेशन को अब भी अनिवार्य किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+