Waqf amendment उम्मीद पोर्टल पर परिसंपतियों को रजिस्टर्ड करने का आखिरी मौका, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने क्या कहा
Waqf Amendment Waqf properties register assets Umeed portal वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण के लिए शुरू किए गए उम्मीद वक्फ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है। पंजीकरण और प्रबंधन को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 6 जून 2025 से उम्मीद वक़्फ़ पोर्टल शुरू किया था। जिसकी आख़िरी तारीख़ 5 दिसंबर तय है।
पोर्टल की अंतिम डेडलाइन नज़दीक आते ही पूरे देश से रजिस्ट्रेशन का भारी दबाव बढ़ गया है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा बढ़ाने की अनुमति नहीं दी कि शेष आवेदन सीधे ट्रिब्यूनल के माध्यम से पूरे किए जाएंगे।

पोर्टल पर बढ़ते लोड और तकनीकी दिक्कतों की जानकारी उन्होंने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को भेज दी है। वक़्फ़ संपत्तियों के पंजीकरण और प्रबंधन को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 6 जून 2025 से उम्मीद वक़्फ़ पोर्टल शुरू किया था, जिसकी आख़िरी तारीख़ 5 दिसंबर तय है। पोर्टल की अंतिम डेडलाइन नज़दीक आते ही पूरे देश से रजिस्ट्रेशन का भारी दबाव बढ़ गया है।
शादाब शम्स ने कहा कि पोर्टल में आई रुकावटें उन्हीं लोगों की वजह से हैं जो अब तक वक़्फ़ संपत्तियों को दर्ज कराने से बचते रहे। वर्षों तक मौका मिलने के बावजूद जिन्होंने अपनी संपत्तियां पोर्टल में दर्ज नहीं कीं वही आज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। शादाब शम्स ने चेतावनी देते हुए कहा जो वक़्फ़ माफिया अभी भी संपत्तियों को छुपाने, लोगों को गुमराह करने या अवैध कब्जों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, उन सभी के खिलाफ सरकार जल्द सख्त कार्रवाई करने जा रही है।
बताया गया है कि उत्तराखंड में अभी तक 75 फीसदी से ज्यादा वक्फ प्रॉपर्टी ऑनलाइन नहीं हो पाई है। उत्तराखंड की वक्फ संपत्तियों की बात की जाए तो प्रदेश में मौजूद 5,788 वक्फ संपत्तियों में से अब तक 75 फीसदी से ज्यादा वक्फ संपत्तियां ऐसी हैं, जो ऑनलाइन उम्मीद पोर्टल पर रजिस्टर नहीं की गई हैं।
उत्तराखंड की 5,788 वक्फ संपत्तियों में से केवल 1,417 संपत्तियां ऑनलाइन उम्मीद पोर्टल पर रजिस्टर्ड हुई हैं जो कि कुल संपत्तियों का मात्र 24.48 फीसदी है। इस तरह से बक्फ संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा तकरीबन 75.62% ऐसा है जो कि अभी भी सरकार के ऑफिशियल डाटा से बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications