उत्तराखंड में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का दौरा, जानिए क्या हो सकते हैं कार्यक्रम

अगले एक माह में उत्तराखंड में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का दौरा हो सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हो सकती हैं। नवंबर माह के पहले हफ्ते में वे उत्तराखंड आ सकती हैं। इसके लिए शासन प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बीच दिवाली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी केदारनाथ दौरे पर आ सकते हैं।

Visit of President, Vice President and Prime Minister to Uttarakhand, know what can be the programs

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 26 अक्तूबर को वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की वनों पर संयुक्त राष्ट्र फोरम की तीन दिवसीय बैठक का उद्घाटन करेंगे। जगदीप धनखड़ 26 अक्टूबर को गंगोत्री दौरे पर जाएंगे। धनखड़ बृहस्पतिवार को गंगोत्री धाम के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। उनकी सीधे हर्षिल हैलीपेड पर उतरकर सड़क मार्ग से गंगोत्री धाम पहुंचने की संभावना है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आठ नवंबर को उत्तराखंड आने की संभावना है। उन्हें श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में आने का निमंत्रण दिया गया है। माना जा रहा कि राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में जब भाग लेने आएंगी तो इस दौरान वह राज्य स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करेंगे।

शासन-प्रशासन राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों में जुट गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नवंबर महीने में दिवाली के आसपास बाबा केदार के दर्शन करने आ सकते हैं। उनके उत्तराखंड आने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव प्रमोद मिश्रा के हाल ही किए गए केदारनाथ दौरे के बाद इन चर्चाओं ने जोर पकड़ा है।

मिश्रा 21 अक्तूबर को केदारनाथ आए थे और वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया था। माना जा रहा कि प्रधानमंत्री दिवाली के आसपास उत्तराखंड आएंगे। केदारनाथ के कपाट 15 नवंबर भैया दूज के दिन बंद हो रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री केदारनाथ आ सकते हैं। इसके साथ ही हर बार की तरह पीएम मोदी के जवानों के साथ दिवाली मनाने की भी चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+