मिशन 2024 के लिए उत्तराखंड भाजपा का सामने आया विजन, नवरत्नों के सहारे लगेगी नैया पार, जानिए कैसे

मिशन 2024 के लिए भाजपा ने उत्तराखंड में चुनावी एजेंडे पर फोकस करना शुरू कर दिया है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट को दोबारा भाजपा की झोली में डालने के लिए पार्टी ने 9 प्रमुख एजेंडे तैयार किए हैं।

Vision Uttarakhand BJP came forward Mission 2024 win election help of Navratnas, know how

मिशन 2024 में जुटी भाजपा ने उत्तराखंड में चुनावी एजेंडे पर अभी से फोकस करना शुरू कर दिया है। एक तरफ पार्टी संगठन स्तर पर धरातल पर जाकर काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे मुद्दों पर फोकस कर रही है, जिनके सहारे 2024 में भाजपा अपनी नैया पार करना चाहेगी। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश के बड़े मुद्दों और विकास कार्यों पर भी होमवर्क किया है।

मिशन लोकसभा का शंखनाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस के देहरादून को सौगात देने के साथ ही मिशन लोकसभा का शंखनाद कर दिया है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट को दोबारा भाजपा की झोली में डालने के लिए पार्टी ने ऐसे 9 प्रमुख एजेंडे तैयार किए हैं। जिन्हें ​2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी प्रचार प्रसार के लिए प्रमुख हथियार के रुप में इस्तेमाल करेंगे।

राज्य की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने के लिए प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में एक बड़ा तोहफा दिया, इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के विकास के लिए निर्धारित उन नौ रत्नों का भी खुलकर जिक्र किया जिसके जरिए डबल इंजन की सरकार पहाड़ी राज्य की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का पूरा जोर विकास के नवरत्नों पर है। पीएम ने कहा कि नवरत्नों की माला को पिरोने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के जो प्रोजेक्ट यहां चल रहे हैं, उन्हें भी धामी की सरकार ने नई ऊर्जा दी है।

पीएम मोदी के विकास के नवरत्न

पहला रत्न- केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम में 1300 करोड़ रुपए से पुनर्निर्माण का कार्य

दूसरा रत्न- ढाई हजार करोड़ रुपए की लागत से गौरीकुण्ड-केदारनाथ और गोविंदघाट-हेमकुण्ट साहिब रोपवे का कार्य

तीसरा रत्न- कुमायूं के पौराणिक मंदिरों को भव्य बनाने के लिये मानसखण्ड मंदिर माला मिशन का काम

चौथा रत्न- पूरे राज्य में होम स्टे को बढ़ावा। राज्य में 4000 से अधिक होम स्टे रजिस्टर्ड हो चुके हैं

पांचवा रत्न- 16 ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन का विकास

छठा रत्न- उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार। उधमसिंह नगर में AIIMS का सेटलाइट सेंटर भी बनाया जा रहा है।

सातवां रत्न- करीब 2 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली टिहरी लेक डेवलपमेंट परियोजना

आठवां रत्न- ऋषिकेश-हरिद्वार का एडवेंचर टूरिज्म और योग की राजधानी के रूप में विकास

नौवा रत्न- टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन। इस रेल लाइन पर भी जल्द काम शुरू हो जाएगा।

Recommended Video

    Uttarakhand में मजारों पर चलेगा बुलडोजर, CM Pushkar Dhami ने किया बड़ा ऐलान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+